फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Divyang Sukhwant Singh will show his strength against Bangladesh in Kolkata today

Sirsa News: दिव्यांग सुखवंत सिंह आज कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ दिखाएंगे दम

Sat, 06 May 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 06 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Divyang Sukhwant Singh will show his strength against Bangladesh in Kolkata today
दिव्यांग सुखवंत अपनी ट्रॉफी दिखाते हुए। 
सिरसा। एक कहावत है कि पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से होती है उड़ान। ये साबित कर दिखाया है सिरसा के सुखवंत सिंह ने। दिव्यांग होने के कारण बचपन में बच्चे उसे अपने साथ खेलने नहीं देते थे। क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं चोट न लग जाए। कुछ कर दिखाने की तमन्ना पाल रखे सुखवंत सिंह अब व्हील चेयर क्रिकेट की हरियाणा टीम का कप्तान हैं। सुखवंत रविवार को कोलकाता में होने वाले मैच में भारतीय टीम की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में दिखाएंगे दम।
विज्ञापन

जिले के गांव पतली डाबर ढाणी निवासी सुखवंत सिंह (2) के बचपन में टीकाकरण के दौरान सेहत बिगड़ गई। सुखवंत सिंह के पैर ने काम करना बंद दिया। बड़ा हुआ तो सामान्य बच्चों के साथ खेलने की इच्छा भी हुई। सुखवंत बताते हैं कि बचपन से ही क्रिकेट का शौक है। ऐसे में दूसरे बच्चे खेलते थे तो उनके साथ खेलने का मन करता था। हालांकि वे यह तर्क देते हुए खेलने से मना कर देते थे कि चोट लग जाएगी। हालांकि सुखवंत ने ठाना कि वह क्रिकेट खेलेगा जरूर। हुआ भी यही, सुखवंत ने खूब मेहनत की और व्हील चेयर क्रिकेट में अपना हुनर आजमाया। पहले जिला स्तर और फिर राज्यस्तर पर टीम में पहुंच बनाई। इतना ही नहीं हरियाणा टीम की कप्तानी भी संभाली है। अपने जोश और हौसले की बदौलत ही सुखवंत सिंह ने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन


बीए की कर रहा पढ़ाई, दिल्ली, पंजाब की टीमों को चटा चुका धूल
करीब 29 वर्षीय सुखवंत सिंह बताते हैं कि वह बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पहले कई मुकाबलों में भाग ले चुके हैं। इस दौरान दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों की टीमों को भी धूल चटा चुका हूं। वर्ष 2016 से व्हील चेयर क्रिकेट खेलना शुरू किया और दो वर्ष के दौरान ही वर्ष 2018 में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बांग्लादेश जाकर वही की टीम को 3-0 से हरा दिया। भारतीय टीम में सुखवंत के साथ हरियाणा से एक और खिलाड़ी संदीप भी शामिल हैं, जो कैथल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हताश होने पर सोशल मीडिया से मिला रास्ता
सुखवंत सिंह बताते हैं कि उन्हें बचपन से क्रिकेट का शौक था, लेकिन कोई अपने साथ खेलने नहीं देेता था। इस कारण हताश था और परेशान भी था। वर्ष 2014 में सोशल मीडिया सहारा बना। सोशल मीडिया के माध्यम से व्हील चेयर क्रिकेट की जानकारी हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed