फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   divya mangal path on 20 in baba tara kutia

Sirsa News: बाबा तारा कुटिया में होगा दिव्य मंगल पाठ

Thu, 16 Apr 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
divya mangal path on 20 in baba tara kutia
फोटो-30
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बाबा तारा कुटिया में पहली बार दादी रानी सती का मंगल पाठ आयोजित होने जा रहा है। पूर्व विधायक गोपाल कांडा और भाजपा नेता गोबिंद कांडा के संयोजन में 20 अप्रैल को आयोजन होगा।
इस मंगल पाठ के दौरान दादी रानी सती की संपूर्ण जीवनी को नृत्य नाटिका के माध्यम से दर्शाया जाएगा। साथ ही कोलकाता के भजन गायक सौरभ मधुकर एवं केशव मधुकर दादी रानी सती की महिमा का गुणगान करेंगे। दादी रानी सती के त्याग, तपस्या और सतीत्व को समर्पित जीवन को विहंगम झांकी के जरिए भी प्रदर्शित किया जाएगा। इस मौके पर गोपाल सर्राफ, संजय गोयल साहुवाला, अनिल गनेरीवाला, सुरेश, अनिल सर्राफ, सुरेंद्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंगल पाठ, नृत्य नाटिका और भक्ति के रंग से खिलेगा दरबार
गोबिंद कांडा ने बताया कि श्री तारकेश्वरम धाम अनेक भक्ति कार्यक्रमों के आयोजन का साक्षी है। इस बार दादी रानी सती झुंझनू वाली माता को समर्पित, अगाध श्रद्धा, अटूट आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत आयोजन है। दादी रानी सती का जुड़ाव हरियाणा एवं महाभारत से माना जाता है। गीता संदेश की पावन धरा हरियाणा में दादी रानी सती जी के जीवन को नाटिका के माध्यम से उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed