फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District girls shine in the Red Ribbon Quiz Competition

Sirsa News: रेड रिबन क्विज स्पर्धा में जिले की छात्राएं छाईं

Tue, 23 Sep 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
District girls shine in the Red Ribbon Quiz Competition
रिजनल रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली जिले की छात्राएं। ​​स्रोत : शिक्
फतेहाबाद। हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी पंचकूला के तत्वावधान में आयोजित रीजनल रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में जिले की छात्राओं ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया की कक्षा 11 वीं की दो छात्राओं नुशिका तथा तनवी ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर हरियाणा और जिले का नाम रोशन किया। इन छात्राओं को 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जिले की छात्राओं को मिली इस शानदार उपलब्धि से शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


पंचकूला में हुई इस प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड तथा मध्य प्रदेश समेत कुल 9 राज्यों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इससे पूर्व पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद में 20 अगस्त को जिलास्तरीय प्रतियोगिता का किया गया था। इसमें इन छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 28 अगस्त को कुरुक्षेत्र में हुई थी। इसमें छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए रीजनल लेवल के लिए अपना स्थान पक्का किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया के प्राचार्य गजानंद शर्मा ,जीव विज्ञान प्रवक्ता सुनील कुमार तथा शीतल मिश्रा ने इन छात्राओं की तैयारी में अहम भूमिका निभाई। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई और जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed