{"_id":"68b72c5dbc8e5022870fe70f","slug":"dissatisfaction-expressed-over-high-fees-in-mercy-chance-sirsa-news-c-128-1-svns1027-143551-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मर्सी चांस में ज्यादा फीस पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मर्सी चांस में ज्यादा फीस पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
सिरसा। लघु सचिवालय परिसर में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे छात्र। संवाद
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने स्पेशल मर्सी चांस के आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हुआ है। 16 सितंबर को यह परीक्षा होनी है। इन आदेशों के तहत मर्सी चांस की फीस 8000 रुपये और स्पेशल चांस की फीस 15000 रुपये निर्धारित की गई। जो एससी, बीसी और ओबीसी के विद्यार्थियों के लिए बहुत ज्यादा है।
मंगलवार को विद्यार्थियों ने इतनी फीस लेने पर अपनी नाराजगी जताई और प्रदर्शन करते हुए परीक्षा नियंत्रक राजकुमार सलार को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने कहा कि वर्ष 2023-2024 में मर्सी चांस की फीस 750 रुपये थे और अब 8000 रुपये कर दी गई जो न्याय संगत नहीं है। इसके उपरांत विद्यार्थी उपायुक्त से मिलने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से फीस कटौती की मांग की। कुलसचिव डॉ. अशोक शर्मा व परीक्षा नियंत्रक राजकुमार सलार उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर विचार विमर्श किया जाएगा।
अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से
छात्र नेता सतबीर कुमार, अभिषेक, आर्यन, निशांत, मोहित, कृष, शिवम आदि ने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। इनमें से बड़ी संख्या एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से संबंध रखते हैं। ये राज्य सरकार और केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं पर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए अचानक 750 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये फीस करना आर्थिक बोझ है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की स्थिति को देखते हुए इतनी भारी-भरकम फीस किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। यह फैसला सीधे-सीधे गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने जैसा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -स्पेशल मर्सी चांस परीक्षा के तहत उन विद्यार्थियों को भी परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिनका लास्ट चांस भी जा चुका है। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 है और 16 सितंबर को परीक्षा है। नाॅर्मल चांस वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 8000 रुपये रखा गया है। मर्सी चांस के लिए 15000 रुपये शुल्क रखा गया है। एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी विद्यार्थियों के लिए नाॅर्मल परीक्षा का शुल्क 5000 रुपये ही तय किया गया है।
- प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू