फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dispute between 2 parties in Jalalana, 3 injured, case registered against 10

जलालआना में 2 पक्षों में विवाद, 3 घायल, 10 पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dispute between 2 parties in Jalalana, 3 injured, case registered against 10
ओढां। गांव जलालआना में 2 पक्षों के बीच विवाद में 3 लोग घायल हो गए। ओढां पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पहले पक्ष से युवक संदीप सिंह ने बताया कि उनके घर शादी का कार्यक्रम था। शाम को कार्यक्रम उपरांत वह तथा उसका चचेरा भाई हैप्पी सिंह दोनों अपने घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान गांव के ही थाणा सिंह, निक्का सिंह, खंड सिंह, रेशम सिंह, कुलदीप सिंह व प्रीतम सिंह सहित 6 लोग मौके पर आ गए और उनके साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। संदीप का आरोप है कि जब उन्होंने उक्त लोगों को रोका तो आरोपियों ने उस पर तथा उसके चचेरे भाई पर ईंटों व पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल संदीप व हैप्पी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने संदीप के बयान पर उक्त 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से बुजुर्ग प्रीतम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रेशम सिंह व पोता कुलदीप दोनों अपने घर जा रहे थे कि इसी दौरान गांव के ही लड्डू सिंह, रणवीर सिंह, संदीप सिंह व सुखदीप सिंह सहित 4 लोगों ने दोनों का रास्ता रोक लिया और हाथापाई शुरू कर दी है। प्रीतम सिंह के मुताबिक इसी दौरान जब वह अपने पुत्र व पोते को छुड़वाने के लिए मौके पर आया तो आरोपियों ने उस पर तलवार व ईंटों से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल प्रीतम सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में पुलिस ने प्रीतम सिंह के बयान पर उक्त चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed