फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Discussion was held with farmers of many villages on collecting relief material

Sirsa News: राहत सामग्री एकत्रित करने पर कई गांवों के किसानों से की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Discussion was held with farmers of many villages on collecting relief material
सिरसा। भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जनता भवन स्थित कार्यालय में सिरसा जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान जिले के कई गांवों के किसानों से राहत सामग्री एकत्रित करने के लिए चर्चा हुई।
विज्ञापन


औलख ने कहा कि पंजाब बाढ़ से भारी जानी व माली नुकसान हुआ है। हजारों गांव, फसल व पशुधन का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। अभी हालात सामान्य नहीं है, रोजाना भारी बारिश हो रही है। फसलें खराब हो चुकी है और आगामी छह माह भी बिजाई की उम्मीद नहीं है। गांवों में पानी भरने व पशुओं के मरने की वजह से आने वाले समय में हालात और भी मुश्किल होने वाले हैं।
विज्ञापन


जमीनों में कई फीट रेत भर गई है, उसे सामान्य करने के लिए बहुत समय लगेगा। औलख ने कहा कि आज पूरा देश मुसीबत में फंसे पंजाब के साथ है, हर प्रांत से मदद भेजी जा रही है। हरियाणा के गांव-गांव से राशन, पशुओं का सूखा चारा व राहत सामग्री एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औलख ने कहा कि हरियाणा से जो भी किसान राहत सामग्री लेकर जा रहा है, वह पंजाब के बाढ़ ग्रस्त इलाके में खुद जाकर हालातों का जायजा लेकर ही सामान भेजें, ताकि जो पीड़ित हैं, उन तक वह रात सामग्री पहुंच सके। ग्रामीण अपने-अपने गांव में राहत सामग्री एकत्रित करके रख लें। कुछ दिनों बाद पानी उतरने के बाद बाढ़ प्रभावित गांव वाले अपने पशु गांवों में वापस ले जाएंगे, उसे समय राहत सामग्री की ज्यादा जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed