{"_id":"68b72a36a75f49a8970641c6","slug":"discussed-ways-to-reduce-maternal-mortality-rate-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143534-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मातृत्व मृत्यु दर को कम करने पर चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मातृत्व मृत्यु दर को कम करने पर चर्चा की
विज्ञापन
सिरसा।लघु सचिवालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत अधिाकरियों की बैठक लेते हुए
सिरसा। जिले में मातृत्व मृत्यु रोकथाम के लिए मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अप्रैल से अगस्त 2025 की समयावधि में मातृ मृत्यु की रिपोर्ट समीक्षा के लिए रखी गई। बैठक में एक-एक केस का विश्लेषण हुआ और मृत्यु के कारणों पर चर्चा की गई।
एडीसी ने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े सभी संस्थानों में संक्रमण नियंत्रण, गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और निगरानी के साथ एनीमिया की रोकथाम पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि जो मौतें हुई, उन्हें कैसे रोका जा सकता था, इस पर फोकस रखना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मियों और स्टाफ को प्रशिक्षण ऐसा दिया जाए, जिससे मृत्यु दर को कम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि केरल में मृत्यु दर सबसे कम है, इसलिए हमें वहां से उन तौर तरीकों को सीखना चाहिए जो मृत्यु दर कम करने में सहायक बने हैं। जिन केसों की समीक्षा की गई है, उनकी कार्यवाही रिपोर्ट उन अस्पतालों को भी भेजी जाए जहां, इलाज के दौरान मौत हुई है। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले की गहन जांच कर समयबद्ध रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि भविष्य में मृत्यु दर को कम करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर नियमित समीक्षा कर मृत्युदर को सबसे कम करने का लक्ष्य लेकर काम करें। बैठक में उप सिविल सर्जन डाॅ. रमेश चौधरी, मेडिकल ऑफिसर डाॅ. प्रतीक, डाॅ. राज कुमार, विक्रम सिंह, डाॅ. राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।