फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Discussed about the upliftment of society

Sirsa News: समाज के उत्थान के बारे में चर्चा की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Discussed about the upliftment of society
रॉयल हवेली में राष्ट्रीय नाई महासभा का 22वां स्थापना दिवस  मनाते हूए सभा के सदस्य व अन्य। विज्ञ
सिरसा। हिसार रोड स्थित रॉयल हवेली में राष्ट्रीय नाई महासभा के 22वें स्थापना दिवस पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में देश भर से नाई समाज के लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल रहे, वहीं मनीष सिंगला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस मौके पर समाज के उत्थान के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि नाई समाज का इतिहास बेहद गौरवशाली और सेवाभाव से भरा रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचानी अनिवार्य है। शिक्षा और एकता ही वह चाबी है, जिससे हम समाज को सशक्त बना सकते हैं।
विज्ञापन

इस सम्मेलन का उद्देश्य केवल चर्चा करना नहीं, बल्कि समाज के भीतर उस आत्मविश्वास को जगाना है जिससे वे राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकें। मनीष सिंगला ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति उसके सेवा भाव और संगठित होने पर निर्भर करती है। राष्ट्रीय नाई महासभा जिस तरह से अपने लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
राजनीति में नाई समाज की भागीदारी होगी चाहिए : गांधी
नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी ने कहा कि नाई समाज की राजनीतिक भागीदारी भी होनी चाहिए और इसलिए लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने इस दिशा में सिंगला परिवार से सहयोग की उम्मीद भी जताई। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विजय सैन, गुज्जर सभा के प्रधान सांवरमल गुज्जर, अग्रवाल सभा के प्रधान जेपी गुप्ता, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, ईश्वर गंगवा, नवीन ठाकुर, अशोक, नवरत्न टांक, नारू , सपना सैन, ममता सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed