Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   digital census from today

Sirsa News: आज से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, 2121 प्रगणक हर घर पहुंच कर जुटाएंगे जानकारी

Thu, 30 Apr 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 30 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
digital census from today
प्रगणकों की टीमों को जनगणना सामग्री वितरित करते हुए। प्रवक्ता
- सुपरवाइजरों व प्रगणकों की टीमों को जनगणना कार्य के लिए टूल किट वितरित
विज्ञापन


फोटो -12,13

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। जिले में जनगणना-2027 को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। वीरवार को जनगणना कार्य में लगे 353 सुपरवाइजर व 2121 प्रगणक की टीमों को जनगणना कार्य से संबंधित टूल किट वितरित की गईं। ये प्रगणक एक मई से घर-घर जाकर वास्तविक डाटा एकत्रित करेंगे।


जनगणना कार्य के नोडल अधिकारी एवं नगराधीश अजय सिंह ने बताया कि एक मई से प्रगणक घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत क्रियान्वित किया जाएगा। इस महाअभियान में जिला के अधिकारी व कर्मचारी जुड़े हुए हैं जिन्हें पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन

नगराधीश ने कहा कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का होगा।उन्होंने बताया कि इस बार 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन पोर्टल व मोबाइल एप के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज की है। ऐसे नागरिकों को अब प्रगणकों को अपनी आईडी उपलब्ध करानी होगी ताकि मौके पर केवल सत्यापन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप बनेगा सहभागी
नगराधीश ने बताया कि इस बार गणनाकर्मी विशेष हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप का उपयोग करेंगे जिसे उनके पंजीकृत मोबाइल उपकरणों पर इंस्टॉल किया गया है। यह एप ऑफलाइन मोड में भी कार्य करेगा और नेटवर्क उपलब्ध होते ही डेटा स्वत: सिंक्रोनाइज हो जाएगा। रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए तकनीक आधारित डैशबोर्ड और सीएमएमएस पोर्टल का उपयोग किया जाएगा जिससे प्रत्येक स्तर पर प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित होगी।


खिलाड़ियों को किया स्व गणना के लिए जागरूक

नगराधीश अजय सिंह ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों जनगणना-2027 कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिला में अबतक 25 हजार से अधिक परिवारों ने अपना डाटा अपलोड कर दिया है। एक मई से जिला भर में प्रगणक घर-घर पहुंच कर जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान स्व गणना के डाटा को भी वेरिफाई किया जाएगा। इस कार्य में उनका सहयोग करें। इस अवसर पर कोच सुनील कुमार, रणजीत सिंह, खजान सिंह, रेशम, अर्चना, प्रियंका भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed