फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Devotees keep fast for Chhath Puja, will offer Arghya to the setting sun tomorrow evening

छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं ने रखा व्रत, कल शाम को अस्त होते सूर्यदेव को देंगे अर्घ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees keep fast for Chhath Puja, will offer Arghya to the setting sun tomorrow evening
सिरसा। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ ही छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार से व्रत रख कर छठ मैया की पूजा अर्चना शुरू कर दी है। शनिवार और रविवार को श्रद्धालु व्रत रखेंगे। वहीं रविवार शाम 5.47 पर अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके पश्चात सोमवार सुबह उदय होते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धालु पूजा को संपन्न करेंगे और व्रत खोलेंगे। शहर के दिल्ली पुल स्थित मेजर नहर और डबवाली रोड स्थित नहर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सिरसा में आकर बसे पूर्वांचल के सदस्यों की ओर से जिले भर में छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को पूजा की शुरूआत हो गई। इससे पहले श्रद्धालुओं की ओर से जमकर पूूजा सामग्री की खरीदारी की गई। वहीं श्रद्धालुओं ने नहाय खाय के साथ ही व्रत शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ नहर के घाटों पर भी साज सजावट का काम शुरू भी तेजी से हो रहा है। शहर के हिसार रोड स्थित मेजर नहर पर जय मां सरस्वती सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। रविवार शाम को अस्त होते सूर्यदेव को श्रद्धालु नहर में खड़े होकर छठ मैया और सूर्यदेव की पूजा करेंगे और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

घाट के साथ सजाया गया है पंडाल, रातभर होगा भजन कीर्तन
शहर के हिसार रोड स्थित नहर के साथ ही दो हजार से अधिक घाट बनाए गए हैं। नहर के दोनों तरफ बने घाटों पर श्रद्धालुओं की ओर से छठ मैया सजाई गई है। जिसकी श्रद्धालु पूजा अर्चना करेंगे। वहीं घाट के साथ ही खाली पड़े खेतों में पंडाल सजाया गया है। यहां पर भोजपुरी गायक रातभर छठ मैया की पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग के लिए अलग से बनाई जगह, तैनात रहेगा पुलिस बल
शहर के डबवाली रोड और हिसार रोड स्थित तैयार किए गए घाटों के साथ ही यहां पर पार्किंग के लिए अलग से जगह बनाई गई है। कार्यक्रम के दौरान यातायात, महिला थाना सहित पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। ताकि कोई भी यहां पर शरारती तत्व किसी घटना को अंजाम न दे सके।

छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के संबंधित प्रशासन को भी जानकारी दी गई है। हिसार रोड स्थित मेजर नहर पर कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें जिले भर के श्रद्धालु पहुंचेंगे।
मुन्ना गुप्ता, संस्थापक, जय मां सरस्वती सेवा समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed