फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Devotees enjoyed the hymns

Sirsa News: श्रद्धालुओं ने उठाया भजनों का आनंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Devotees enjoyed the hymns
सिरसा। श्री श्याम बगीची में भजन संध्या में भजनों पर ​थिरकते हुए भक्तजन। संवाद
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से शनिवार रात को एकादशी के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य सेवादार पवन गर्ग ने बताया कि जागरण से पूर्व पूजा अर्चना की गई। मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन जनक राज शेरपुरा ने पत्नी के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा व धनजंय शुक्ला ने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्वलित की गई और आरती की गई। सदैव की भांति राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन


लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का, श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है, सांवरे जब तू मेरे साथ है फिर डरने की क्या बात है, क्यूं घबराऊं मैं मेरा तो श्याम से नाता है सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। भजन गायक विक्रम विक्की ने भजन- बात तुम्हारी है विश्वास तुम्हारा है, मैं के बोलू श्याम धणी तनै सब बातां का बैरा सै, हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है, साथ हमारे कोन चलेगा तुम ना सुनोगे तो कोण सुनेगा, सांसों का बना के हार तुझे चढ़ा दूं सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भजन गायक जेपी स्वामी ने भजन- सारे जग में डंका बाजे साचो थारो नाम, श्याम बाबा गो श्रृंगार मनै भावै, छोड़ेगे ना हम तेरा साथ ओ बाबा मरते दम तक, कब आएगा मेरा सांवरिया, किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार, मुझे अपने रंग में रंग दे ओ मेरे यार सांवरे, कुछ तो है सरकार तेरी सरकारी में सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। जिन पर श्याम भक्त रात भर झूमते रहे। भजन संध्या के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई और बाबा को भेंट लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed