फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deterioration of cleanliness, workers extended strike for three more days

बिगड़ी सफाई व्यवस्था, तीन दिन और बढ़ाई कर्मचारियों ने हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Deterioration of cleanliness, workers extended strike for three more days
भगत सिंह चौक स्थित दुकान के आगे लगा कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में व्यवस्था बिगड़ने लगी है। दो दिन से सफाई न होने के कारण बाजारों में 50 टन कचरा बिखरा हुआ है और दुर्गंध मारने लगा है। नियमित सफाई कर्मचारियों का धरना जारी है और उन्होंने हड़ताल भी तीन दिन आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रशासन भी 200 अनुबंधित कर्मचारी होने के बावजूद भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पा रहे। अगर जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हुई तो हालत खराब होंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती, वे हड़ताल पर रहेंगे। नगर परिषद के कर्मचारी प्रधान मनोज अठवाल की अध्यक्षता में धरने पर बैठे। इस दौरान नरेश चौहान, नरेश कुमार, राजेश खिचड़, बलवंत सिंह, सतबीर सिंह, अरूण परोचा सहित अन्य कर्मचारियों ने भी रोष जताया। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई न होने से बाजारों, कॉलोनियों और अन्य कॉलोनियों में सड़कों पर कचरा बिखरा पड़ा है। ऐसे में अब कूड़ा दुर्गंध मारने लगा है। दुकानदार भी सफाई करके कूड़े को गलियों में खुले में फेंक रहे हैं। शहरी एरिया से प्रतिदिन 100 टन से ज्यादा कचरा निकलता है। इसमें 50 टन कचरा डोर-टू-डोर उठान में निकलता है जबकि करीब 50 टन कचरा सफाई कर्मचारी बाजारों से एकत्र करते हैं। डोर-टू-डोर कचरे का उठान नियमित रूप से हो रहा है।
अनुबंधित से लेना चाहा काम, हड़ताली कर्मचारियों ने रुकवाया
नगर परिषद ने आधे शहर का ठेका अनुबंध के तौर पर दिया गया है। अनुबंध आधार पर करीब 200 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इन्हें अलग-अलग एरिया की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में नगर परिषद अधिकारियों ने प्रयास किया कि अनुबंधित कर्मचारियों से बाजार की सफाई करवा ली जाए, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध जताकर काम रुकवा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बाजारों में अनुबंधित कर्मचारियों से काम करवाया तो मामला बिगड़ जाएगा। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी भी हड़ताल के आगे मजबूर नजर आए।
इन बाजारों में फैली अव्यवस्था
शहर में सबसे अधिक अस्वच्छता मोहंता मार्केट, रोड़ी बाजार, सदर बाजार, हिसारिया बाजार व भादरा बाजार सहित इन बाजारों से निकलने वाली गलियों में देखी जा सकती है। विभिन्न सामान की खरीदारी के लिए आम जन की भीड़ इन्हीं मुख्य बाजारों में लगती है। इसके अलावा जगह-जगह कूड़े की ढेरियां लगी हुई हैं।

नियमित सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में काम प्रभावित हो रहा है। हमने प्रयास किया था कि अनुबंधित कर्मचारियों से काम करवा लें, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध जता दिया। हमने इसकी रिपोर्ट भेज दी है। यदि हड़ताल लंबी चली तो जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था बना लेंगे। -जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।

भादरा बाजार स्थित एक गली में लगा कूड़े का ढेर। संवाद

भादरा बाजार स्थित एक गली में लगा कूड़े का ढेर। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed