फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Destitute, injured and sick animals are getting treatment and care facilities.

Sirsa News: बेसहारा, घायल और बीमार पशुओं को उपचार के साथ मिल रही देखभाल की सुविधा

Thu, 11 Jan 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Destitute, injured and sick animals are getting treatment and care facilities.
सिरसा। जिले भर में पंजीकृत 160 के लगभग गोशालाएं है। सिरसा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। कड़ाके की ठंंड के चलते गोशालाओं में विशेष व्यवस्था देखने को मिल रही है। वहीं बीमार और हादसों के कारण घायल गायों का बड़े स्तर पर उपचार शहर में किया जा रहा है। ऐसी ही डबवाली रोड स्थित श्री श्याम गोशाला और उपचार आश्रम, जहां पर बीमार और हादसों में घायल 350 के करीब पशुओं का उपचार व देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन


धुंध व अन्य कारणों से हादसों का शिकार हुए पशुओं का उपचार भी इस आश्रम में किया जाता है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें गोशाला में भेज दिया जाता है। बीमार व घायल पशुओं के उपचार के लिए आश्रम में दो वार्ड बनाए हुए हैं। पहला वार्ड आईसीयू और दूसरा रिकवरी वार्ड है। जिनमें पशुओं का इलाज किया जा रहा है। आश्रम में 35 से 40 पशुओं का इलाज चल रहा है। आश्रम में प्रतिमाह 100 के करीब पशुओं का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन


पशु चिकित्सकों के अनुसार सर्द मौसम में पशुओं में निमोनिया, बुखार के लक्षण सबसे ज्यादा मिलते हैं। इसके अतिरिक्त पशुओं में हाइपोथर्मिया भी मिल रहा है। कई बार पशुओं को समय पर उपचार नहीं मिलने से उनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






गोशाला में ये है व्यवस्था

1. गायों के लिए तीन शेड बनाए हुए हैं।

2 शेड पर पर्दे लगाए हुए हैं ताकि हवा अंदर न जाए।
3. रात के समय गर्मी पैदा करने के लिए मर्करी लाइटें लगाई गई हैं।

5. पशुओं को ठंड से बचाने के लिए कपड़ा डाला जाता है।
4 पराली और तुड़ी दोनों की व्यापक व्यवस्था की गई है।
5 पशुओं के स्थान को साफ सुथरा व सूखा रखा जाता है।
6 सर्दी के समय पशुओं को दलिया, खल व गुड के पेड़े खिलाए जा रहे हैं।

बेसहारा पशुओं के उपचार के साथ उन्हें गोशाला में रखने की व्यवस्था हमने बनाई हुई है। सर्द मौसम को देखते हुए विशेष रूप से व्यवस्था की जाती है। हमारी चिकित्सकों की टीम नियमित रूप से पशुओं की जांच करती है। वहीं बीमार और घायल पशुओं का उपचार किया जाता है। -- कमल सोनी , प्रधान श्री श्याम गोवंश उपचार आश्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed