फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   despite the refusal of the panchayat officer the shopkeeper made toilet tank on road

पंचायत अधिकारी के मना करने के बावजूद दुकानदार ने गली में खुदवाई कुई, लोग बैठे धरने पर

Wed, 18 Sep 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
despite the refusal of the panchayat officer the shopkeeper made toilet tank on road
ओढ़ा में गली में कुई बनाने के विरोध में इक्ट्ठे हुए लोग व प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : Sirsa
स्थानीय ग्रीन मार्केट में एक दुकानदार ने इंटरलाक गली उखाड़कर कुई खुदवा दी। इससे नाराज गली के लोग रोष व्यक्त करते हुए ट्रालियां लगाकर गली अवरुद्ध कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने कहा कि जब तक दुकानदार कुई को बंद कर गली को दोबारा दुरुस्त नहीं कर देता तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। वहीं दुकानदार ने कहा कि गली में अन्य लोगों की भी कुई बंद करवा दी जाए तो वह भी अपनी कुई बंद कर देगा। सूचना पाकर पंचायत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मामले को लेेकर दुकानदार व धरने पर बैठे लोगों की दिनभर बैठक चलती रही। ग्रीन मार्केट में मनोहर लाल नामक एक दुकानदार ने बीते दिन इंटरलाक गली उखाड़कर कुई खुदवाई थी। इस बात का पता जैसे ही अन्य दुकानदार व वार्ड के लोगों को लगा तो उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए बीडीपीओ कार्यालय व थाने में शिकायत दी। जिसके बाद पंचायत अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर कुई का निर्माण रुकवा दिया था। लेकिन दुकानदार द्वारा रात को कुई का निर्माण करवाकर उस पर लेंटर लगवा दिया गया। इस बात का पता सुबह जब लोगों को लगा तो उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए गली में ट्रालियां लगाकर गली को अवरुद्ध कर दिया और धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे पंच जगदीश कुमार, भगवाना राम, बलवीर पंच व रामचंद ने बताया कि दुकानदार द्वारा गली को उखाड़कर अवैध रूप से कुई का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि इससे यहां से गुजरने वाले भारी भरकम वाहनों से गली धंस सकती है। इसके अलावा इसके पास से पेयजल आपूर्ति की पाइपें भी जाती हैं। पाइप लीकेज होने की सूरत में पेयजल आपूर्ति दूषित हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर गली के सभी लोग गली में कुई का निर्माण करने लग गए तो गली खोखली होकर टूट जाएगी। वहीं इस मामले में दुकानदार मनोहर लाल का कहना है कि गली मेें अकेले उसने ही नहीं अपितु अन्य लोगों ने भी कुई खुदवा रखी है। पहले उक्त लोगों की कुई बंद करवाई जाए फिर वह भी कुई बंद कर देगा। उसने कहा कि वह कुई के ऊपर मजबूत लेंटर डाल देगा। लेकिन धरने पर बैठे लोगों ने इस बात से मना करते हुए कहा कि वे कुई को बंद करने के बाद ही धरना समाप्त करेंगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच में काफी देर तक बहस चलती रही। सूचना पाकर पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार, ग्राम सचिव नारायण सिंह व नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए बातचीत की। इस दौरान दुकानदार व धरने पर बैठे लोगों के बीच काफी देर तक बहस व आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे। लेकिन देर शाम तक बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन

लोगों की सूचना के बाद पंचायत ने मौके पर जाकर दुकानदार को कार्य बंद करने के लिए कह दिया था। कुई का निर्माण व गली तोड़ना अवैध है। इस विषय में लोगों व दुकानदार पक्ष के बीच बातचीत का दौर चल रहा है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन

-- लखवीर कौर, सरपंच (ओढां)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed