फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deramukhi reached Sirsa after seven and a half years

Sirsa News: कुछ चुनिंदा को छोड़ किसी को नहीं थी डेरा प्रमुख के सिरसा पहुंचने की जानकारी

Tue, 28 Jan 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 28 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Deramukhi reached Sirsa after seven and a half years
सिरसा में डेरा सच्चा साैदा का मुख्यालय।
सिरसा। डेरा सच्चा साैदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सिरसा डेरा मुख्यालय पहुंचा। राम रहीम के सिरसा डेरे पहुंचने की जानकारी डेरा प्रबंधन के कुछ चुनिंदा लोगों को ही थी। डेरा प्रमुख के आने की सूचना जैसे ही तेजी से वायरल हुई। अनुयायियों ने डेरे की ओर रुख कर लिया।
विज्ञापन

ऐसे में व्यवस्था बनाने के लिए डेरा प्रमुख ने एक मिनट के कम का मैसेज डालकर अनुयायियों से डेरे में नहीं आने की अपील की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए आमजन और अनुयायियों का डेरे के आसपास आवागमन बंद कर दिया।
विज्ञापन

जिले में साढ़े सात साल से डेरे की सक्रियता सीमित रही। डेरा प्रबंधन ने राजनीति समेत कई अन्य गतिविधियों से दूरी रखी। डेरे में नाम चर्चा और अवतार दिवस आदि तक ही डेरे की गतिविधियां सीमित हो गईं थीं। डेरा प्रबंधन की गतिविधियां बढ़ाने के लिए चिंतित लोगों की जुबान पर था कि डेरा प्रमुख के आने तक साधारण तरीके से डेरे का प्रबंधन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बीच में डेरे की गद्दी के अनुयायी को लेकर पैदा हुए विवाद पर डेरा प्रमुख ने स्वयं ही विराम लगा दिया था। ऐसे में मंगलवार को डेरा प्रमुख के डेरे में आने के बाद डेरे की सक्रियता पर सबकी नजर रहेगी। 30 दिन की पैरोल में किस प्रकार से डेरा प्रमुख सक्रियता दिखाते हैं, उस पर सरकारी तंत्र से लेकर गैर सरकारी तंत्र की नजर बनी है। डेरे की गतिविधियों का सीधा असर जिले और प्रदेश पर देखने को मिलेगा।
डेरा प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र खुराना ने बताया कि 30 दिन की पैरोल अभी मिली है। इस पैरोल के दौरान सिरसा डेरे में डेरा प्रमुख को कितने दिन रहना है। इसके लिए कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

विधानसभा चुनावों में निभाई थी अहम भूमिका
राजनीतिक जानकारों के अनुसार डेरा प्रमुख भले ही स्वयं राजनीतिक तौर पर सक्रिय नहीं रहे है। लेकिन उनका प्रभाव चुनावों में हार जीत की दिशा तय करता रहा है। राजस्थान चुनाव से लेकर हरियाणा के चुनावों में उनका असर देखने को मिला। राजस्थान में 20 सीटों पर डेरे ने असर डाला था तो हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भाजपा को समर्थन देने की चर्चाएं रही थी। हालांकि कुछ सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों का सहयोग भी डेरे ने किया था। सही मायने में डेरे ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाई थी। तभी से चर्चा शुरू हो गई थी कि डेरा प्रमुख को सिरसा भेजा जा सकता है।

डेरा प्रमुख के आने पर लाखों अनुयायियों में जोश
डेरा प्रमुख के सिरसा गद्दी पर आकर बैठने का जोश डेरा अनुयायियों में देखने को मिल रहा है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात आदि के अलावा विदेशों में भी अनुयायी जश्न मना रहे है। अनुयायियों की मानें तो डेरा प्रमुख के डेरे में आने के बाद उनके लिए मंगलवार का दिन दिवाली जैसा है। इस दौरान उन्होंने जमकर जश्न मनाया।
भंडारे में जुट सकती है संगत
जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को शाह सतनाम जी के जन्मदिवस पर हर साल होने वाले भंडारा का आयोजन इस बार नहीं किया गया था। मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि डेरा प्रमुख जनवरी माह के अंत तक सिरसा आएंगे। इसलिए भंडारे की जगह महज नामचर्चा की गई थी। अब डेरे में भंडारे को लेकर बड़ा आयोजन होने की उम्मीद है। ऐसे में लाखों की संख्या में अनुयायी पहुंच सकते हैं।


सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता, दो जिलों की पुलिस तैनात , हर गेट पर दस पुलिसकर्मी
डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सिरसा के अलावा फतेहाबाद और डबवाली से भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डेरा मुख्यालय के तमाम गेटों पर पुलिस फोर्स की तैनाती है। बिना अनुमति के किसी को भी डेरा के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। डेरा में प्रवेश करने के लिए 10 गेट हैं। इन गेटों में तैनात सेवादार व पुलिस कर्मचारी किसी को वीडियोग्राफी या फोटो तक नहीं खींचने दे रहे। प्रत्येक गेट पर महिला पुलिसकर्मी सहित 10 जवान तैनात किए गए हैं। डेरा के मुख्य प्रवेश द्वार पर महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर घनश्याम देवी के नेतृत्व में फोर्स तैनात हैं।

10 नंबर गेट से गुफा में जाता है डेरा प्रमुख

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अपने तेहरावास भवन (गुफा) में डेरा के 10 नंबर गेट से जाता है। यहां पर सदर थाना प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में फोर्स तैनात है। इस गेट से किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है। यहां तक की वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी भी नहीं करने दी जा रही है। एक शख्स ने यहां फोटो लेनी चाहिए तो डेरा के सेवादारों ने उसे रोक दिया।


डेरा मुख्यालय जाने वाले रास्तों पर लगाए नाके

सिरसा से डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय तक जाने वाले सभी रास्तों पर भी पुलिस ने नाकाबंदी की है। शाह सतनाम चौक से डेरा मुख्यालय तक 10 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर पुलिस के अलावा डेरा सच्चा सौदा के सेवादार भी तैनात हैं। सेवादारों की तैनाती इसलिए हैं कि वे डेरा श्रद्धालुओं को रास्ते में रोक सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed