{"_id":"638101f1e725ab76561911bc","slug":"deramukhi-came-live-on-social-media-with-honeypreet-before-going-to-jail-sirsa-news-hsr648075120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जेल जाने से पहले हनीप्रीत के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आया डेरामुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जेल जाने से पहले हनीप्रीत के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आया डेरामुखी
विज्ञापन
सिरसा। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान डेरामुखी के साथ में मौजूद हनीप्रीत।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। 40 दिन की पैरोल अवधि खत्म होने के बाद डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह शुक्रवार को जेल लौट गया। जेल लौटने से पहले डेरामुखी हनीप्रीत के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आया। इस दौरान अनुयायियों की ओर से आने वाले सवालों के जवाब भी दिए गए। लाइव कार्यक्रम के दौरान हनीप्रीत भावुक हो गई। इस पर डेरामुखी ने हनीप्रीत के सिर पर हाथ रखा और आशीर्वाद दिया।
डेरामुखी ने इस दौरान कहा कि बेटियां भावुक होती हैं। बेटियां परिवार तक सीमित होती हैं। इसलिए माता-पिता और परिवार के प्रति स्नेह ज्यादा ही रहता है। साथ ही डेरामुखी ने कहा कि यदि बेटियां गुणों वाली हो तो कहना ही क्या।
हनीप्रीत पढ़ रही थी कमेंट्स, डेरामुखी दे रह थे जवाब
सोशल मीडिया पर दोपहर डेरामुखी अनुयायियों से रू-ब-रू हो उनके सवालों का जवाब दे रहा था। उस दौरान हनीप्रीत मोबाइल पर कमेंट्स में अनुयायियों के सवाल पढ़कर सुना रही थी, जबकि डेरामुखी उनका जवाब दे रहा था।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही जारी किया नया गाना
डेरामुखी ने जेल जाने से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक और गीत लांच किया। चैटिंग पर आधारित गाने में डेरामुखी ने कहा है कि रजाई के बीच में बैठकर चैट करते हैं, इससे आंखें कमजोर हो रही हैं। इतना ही नहीं चैटिंग ने बच्चों को भी बुरे काम भी सीखा दिए हैं। चैट पे चैट, दिन रात चेट गाने में डेरामुखी ने इसके नुकसान के बारेेे में बताया है।