फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dera owner shah mastanas birthday today honeypreet will join the program

डेरे के संस्थापक शाह मस्ताना का जन्म दिवस आज, कार्यक्रम में शामिल होंगी हनीप्रीत

Mon, 11 Nov 2019 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
dera owner shah mastanas birthday today  honeypreet will join the program
dera owner shah mastanas birthday today honeypreet will join the program - फोटो : Sirsa
डेरा सच्चा सौदा में 12 नवंबर को शाह मस्ताना के 128वां जन्म दिवस मंगलवार को मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इसी के तहत सोमवार शाम को पुलिस प्रशासन ने डेरे की ओर जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात कर दिए। हर नाके पर 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है और आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी। प्रशासन ने डेरे के पदाधिकारियों को 12 बजे से लेकर दो बजे तक नामचर्चा करने की अनुमति दी है। प्रशासन ने कमेटी सदस्यों को चार बजे तक डेरे में आए श्रद्धालुओं को वापस जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख राम रहीम के जेल जाने के बाद उनकी अनुपस्थिति में तीसरी बार शाह मस्ताना का जन्म दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन अबकी बार पहली बार हनीप्रीत इस समारोह में शामिल होंगी। ऐसे में जेल से रिहा होने के बाद यह पहला कार्यक्रम है जिसमें कि हनीप्रीत शामिल होंगी। डेरा प्रेमियों को इस कार्यक्रम में डेरा प्रमुख का कोई नया संदेश आने की उम्मीद है। पिछली बार डेरे में डेरा प्रमुख का संदेश पढ़कर सुनाया गया था। हनीप्रीत के बाहर आने के बाद अब प्रेमियों को उम्मीद है कि डेरा प्रमुख कोई नया संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन

डेरे की साध संगत ने चलाया सफाई अभियान
सोमवार को ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत द्वारा शाह सतनाम जी मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत डेरा श्रद्धालुओं द्वारा शहर के शाह सतनाम जी चौक से लेकर शाह सतनाम जी धाम तक साफ-सफाई कर मार्ग को चकाचक किया गया। अभियान का शुभारंभ सोमवार सुबह 7 बजे किया गया। सफाई अभियान को लेकर शाह सतनाम जी चौक से शाह सतनाम जी धाम तक को अलग-अलग पांच भागों में बांटा गया था। प्रत्येक भाग में ब्लॉक के अलग-अलग जोन की साध-संगत की ड्यूटी लगाई गई थी। अभियान की शुरुआत होते ही साध-संगत अपने-अपने क्षेत्र में कस्सी, तसले, झाड़ू लेकर पूरी तन्मयता के साथ सड़क, उसके आस-पास व सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर की सफाई करने में जुट गई। कल्याण नगर, परमार्थ कॉलोनी और प्रीत नगर की साध-संगत द्वारा शाह सतनाम जी चौक से शाह मस्ताना जी धाम तक के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। जबकि सुखसागर और प्रीत सागर क्षेत्र के डेरा श्रद्धालुओं द्वारा शाह मस्ताना जी धाम से लेकर सच नर्सरी तक सड़क व आस-पास के क्षेत्र का चकाचक किया गया। गांव शाहपुर बेगू की साध-संगत ने शाहपुर बेगू गांव से सुखचैन कॉलोनी तक सफाई की गई। उधर सुखचैन कॉलोनी के अनुयायियों द्वारा सुखचैन कॉलोनी से लेकर सच पेट्रोल पंप तक सफाई की। वहीं रहमत कॉलोनी के श्रद्धालुओं द्वारा सच पेट्रोल पंप से लेकर शाह सतनाम जी धाम तक सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन को सभी बसों के नंबर उपलब्ध करवाएगा डेरा
डेरे ने 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना व्यक्त की है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से श्रद्धालु आएंगे। इसलिए सभी बसों के नंबरों का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही इंट्री गेट पर आने जाने वालों की वीडियोग्राफी की जाएगी। डेरे को 12 से दो बजे तक समारोह करने के अनुमति दी गई है। सुबह दस बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरू होगा।

छह जगहों पर लगेंगे नाके
पुलिस प्रशासन ने 6 जगहों पर नाके लगाने का फैसला किया है। सुरक्षा के मद्देनजर एक कंपनी फतेहाबाद से बुलाई गई है। इसमें 70 पुरुष जवान व 20 महिला पुलिस होंगी। साथ ही एक कंपनी को स्टैंड बाय रखने के निर्देश हैं। डेरा प्रेमियों को बाजेकां मोड़ से डेरे की ओर भेजा जाएगा। शहर से इंट्री नहीं करने दी जाएगी। क्योंकि शहर के गुरुद्वारों में सिक्खों के प्रथम गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा।
हर नाके पर 20 कर्मचार तैनात कर दिए गए हैं। फतेहाबाद से भी अतिरिक्त पुलिस बुला ली गई। ट्रैफिक इंचार्ज भी लगा दिए गए हैं और रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं।
-राजेश चेची, डीएसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed