{"_id":"64344765dc83df92d80e51c7","slug":"dera-lovers-are-divided-into-two-factions-regarding-honeypreet-extortion-case-is-also-getting-connection-with-the-dispute-sirsa-news-c-21-hsr1011-103694-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हनीप्रीत को लेकर दो धड़ों में बंटे हैं डेरा प्रेमी, रंगदारी का मामले का भी मिल रहा विवाद से कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हनीप्रीत को लेकर दो धड़ों में बंटे हैं डेरा प्रेमी, रंगदारी का मामले का भी मिल रहा विवाद से कनेक्शन
Mon, 10 Apr 2023 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम से हनीप्रीत की नजदीकियां न परिवार के सदस्यों को रास आई और न ही पुराने डेरा प्रेमियों को। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में पेशी के दौरान दंगे हुए तो बड़ी संख्या में डेराप्रेमियों के नाम आए। जेल भी काटी और केस भी चले, लेकिन डेरा की ओर से परिवार को मदद न मिलने से बड़ी संख्या में डेरा प्रेमी नाराज हुए।
अब नाराज डेरा प्रेमियों का रंगदारी के ताजा मामले से कनेक्शन मिल रहा है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस एंगल से जांच कर खुलासा करेगी। फिलहाल डेराप्रेमी दो धड़ों में बंटे हुए हैं। एक धड़ा डेरा मुखी और हनीप्रीत के पक्ष में है,जबकि दूसरा धड़ा हनीप्रीत के खिलाफ। वर्तमान डेरा प्रबंधन को लेकर भी कई डेरा प्रेमी अपनी भड़ास समय-समय पर निकालते रहे हैं।
डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत को फोन कर रंगदारी मांगने का आरोपी प्रदीप कुमार भी 25 अगस्त 2017 को पंचकूला हिंसा में शामिल होने के मामले में जेल काट चुका है। उसका आरोपियों की सूची में भी नाम है। इतना ही नहीं पंजाब के बरगाड़ी बेअदबी मामले में भी प्रदीप का नाम आया था और उसे पुलिस जांच से गुजरना पड़ा। सूत्र बताते हैं कि बाद में परिवार और प्रदीप को डेरा की ओर से मदद न मिलने पर वह नाराज हो गया। नए डेरा प्रबंधकों ने भी दूरी बना ली। इससे प्रदीप और इसके जैसे कई डेरा प्रेमियों को संदेश गया कि डेरा ने उन्हें प्रयोग करके अब तड़पने के लिए छोड़ दिया है। शायद इसीलिए प्रदीप ने ये कदम उठाया। हालांकि अधिकारिक तौर पर पुष्टि पुलिस जांच में होगी, लेकिन अभी इस बारे में न तो पुलिस और न ही डेरा प्रबंधन कुछ बोलने को तैयार है।
विज्ञापन
डबवाली में किराना की दुकान चलाता है प्रदीप
सूत्र बताते हैं कि रंगदारी मांगने का आरोप प्रदीप कुमार डबवाली में ही किराना की दुकान चलाता है। इससे पहले वह सीएससी सेंटर भी चला चुका है। हालांकि फीस न भरने और अन्य अनियमितताओं के चलते प्रशासन की ओर से उसे डिफाल्टर घोषित कर दिया गया था। सूत्रों की मानें तो प्रदीप पिछले काफी समय से डेरा प्रबंधन से नाराज है और डेरा के खिलाफ खुलकर बोलता है। परिवार भी डेरा प्रेमी हैं। इसलिए परिवार के सदस्यों को प्रदीप का ये व्यवहार पसंद नहीं आया। बताया जा रहा है कि प्रदीप के इसी रवैये के कारण परिवार के सदस्यों ने भी उससे दूरी बना ली थी।
सोशल मीडिया : फेथ वर्जिस वर्डिक्ट पर चर्चाएं, नजर आ रही खुशी
डेरा के अनुयायी इस समय दो धड़ों में है, जो धड़ा डेरा के साथ है वह नियमित रूप से कार्यक्रमों में भाग लेता ही है। दूसरी तरफ विरोधी धड़ा डेरा मुखी को ही नकली बता चुका है। उन्हें डेरामुखी के साथ हनीप्रीत का रहना पसंद नहीं है। सूत्र बताते हैं कि डेरामुखी के गुरु शाह सतनाम जी महाराज के समय के अनुयायी वर्तमान डेरा प्रबंधन से दूरी बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर फेथ वर्जिस वर्डिक्ट के नाम से पेज भी बना है। इस पर डॉ. मोहित इंसा समय-समय पर वर्तमान डेरा प्रबंधन के खिलाफ अपनी बात रखते हैं और खुलकर विरोध जताते हैं।
हनीप्रीत के साथ हुई ताजा घटना को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया आई है, क्योंकि डॉ. मोहित को भी पूछताछ के लिए पुलिस ने बुला लिया था, लेकिन सबूत न मिलने पर छोड़ दिया गया। सोशल मीडिया पर मोहित गुप्ता ने इसे प्रियंका रामानंद तनेजा उर्फ हनीप्रीत का प्रदीप कुमार फुस बम, अब क्या करेगी आन्टी? टाइटल के साथ खूब चर्चा की। यानी मोहित ने इसे षड्यंत्र बताया है।