फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dera family issued letter: Charity was never collected from our side

डेरा परिवार ने जारी किया पत्र : हमारी तरफ से कभी एकत्रित नहीं किया गया परमार्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dera family issued letter: Charity was never collected from our side
डेरा प्रमुख परिवार की ओर से जारी किया गया पत्र। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। परमार्थ एकत्रित करने के मामले में डेरा प्रमुख परिवार की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र में उन्होंने लिखा है हमारे सुनने में आया है कि हमारे नाम पर कई लोगों द्वारा परमार्थ इकट्ठा किया जा रहा है, जबकि हमने किसी को भी परमार्थ एकत्रित करने के लिए नहीं कहा। कुछ शरारती लोग अपने स्वार्थ के लिए गलत प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दे कि किसी को पैसों से मदद करना या दान स्वरूप कोई राशि देना डेरा सच्चा सौदा में परमार्थ कहलाता है। डेरा प्रमुख परिवार की ओर से किसी भी व्यक्ति से परमार्थ न लेने को लेकर पत्र सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया गया है। इसके बाद यह पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। डेरा परिवार ने स्पष्टीकरण देते हुए लिखा है कि हमने कभी परमार्थ इकट्ठा करने के लिए नहीं कहा। पत्र में नसीब कौर इंसां, जसमीत सिंह इंसां, चरणप्रीत इंसां, अमरप्रीत इंसां का नाम लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में लिखा है कि आप इस तरह के लोगों से बचकर रहे, अगर किसी ने हमारा नाम लेकर परमार्थ मांगा है या हमारे नाम से परमार्थ ले लिया है तो उस व्यक्ति की पूरी डिटेल व अपनी डिटेल मैसेज कीजिए, जिसकी जांच करके आपसे संपर्क करेंगे। कुछ शरारती लोग अपने स्वार्थ के लिए गुप्त बैठक करके हमारे बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं। लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हमारी छवि खराब कर रहे हैं। ऐसा करने वालों की आपके पास जानकारी है तो हमें मैसेज करें, ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में कारोबार व घर व्यवस्थित होने से भी किया इंकार
उन्होंने पत्र में लिखा है कि हमारे बारे में कहा जा रहा है कि हमने विदेशों में कारोबार व घर व्यवस्थित कर रखे हैं, जो सरासर झूठ है। उन्होंने लिखा कि हमें पता है कि अब यह शरारती लोग अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए पूरे प्रयास करेंगे। आप यह संदेश सब तक पहुंचाए और हमें इस कठिन समय में आपके सहयोग की जरूरत है। बता दें कि डेरा प्रमुख की बेटी अमरप्रीत अपने परिवार के साथ विदेश जा चुकी है। जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य भी विदेश में जाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed