{"_id":"67855a7b008a9e765e085555","slug":"deputy-speaker-observed-the-farmers-fair-and-exhibition-in-village-madhosinghana-said-aap-government-wants-to-make-punjab-khalistan-sirsa-news-c-21-hsr1012-544639-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव माधोसिंघाना में किसान मेले एवं प्रदर्शनी का डिप्टी स्पीकर ने अवलोकन किया, बोले- आप सरकार पंजाब को खालिस्तान बनाना चाहती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव माधोसिंघाना में किसान मेले एवं प्रदर्शनी का डिप्टी स्पीकर ने अवलोकन किया, बोले- आप सरकार पंजाब को खालिस्तान बनाना चाहती है
Mon, 13 Jan 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा लगाई गई स्टाल के बारे में जानकारी लेते हुए डॉ कृष्ण मिढ़ा डिप्
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद (सिरसा)। गांव माधोसिंघाना में आयोजित किसान मेले में मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की 24 फसलें एमएसपी पर खरीद रही है। उन्होंने पंजाब की आप सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि किसानों की आड़ में आप की सरकार पंजाब को खालिस्तान बनाना चाहती है। इससे पहले, किसान मेले में लगाई गई प्रदर्शनी में रखे कृषि उपकरणों एवं उत्पादन से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया।
सोमवार को गांव माधोसिंघाना में किसान मेला एवं प्रदर्शनी लगाई गई। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब की सरकार एमएसपी पर मात्र तीन फसलें ही खरीद रही हैं। पंजाब के किसानों को भड़काया जा रहा है। इसके लिए लोग कनाडा में बैठ कर षड्यंत्र रच रहे हैं, जबकि कनाडा का हाल सबके सामने है। राज्य सरकार भावांतर योजना के तहत किसान के नुकसान की भरपाई कर रही है। मेरा पानी मेरा विरासत योजना के तहत अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। किसान सम्मान निधि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिवर्ष किया जाएगा। इनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज, भाजपा नेता अमीर चंद, भूपेश मेहता आदि मौजूद रहे। इससे पहले, डिप्टी स्पीकर ने किसान मेला और 100 से ज्यादा लगे स्टॉल का अवलोकन किया।
किसान मेला एवं प्रदर्शनी में 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए
ऐलनाबाद। गांव माधोसिंघाना में आयोजित किसान मेला एवं प्रदर्शनी में 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की तरक्की के लिए सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार परमात्मा को साक्षी मानकर आपकी सेवा के लिए संकल्प लेती है। वादा तो टूट जाता है, लेकिन संकल्प नहीं टूटता। राज्य सरकार मेरा पानी मेरा विरासत योजना के तहत अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने मुआवजे के रूप में किसानों को 10-10 रुपये दिए जबकि इस सरकार ने किसानों को मुआवजे के रूप में करोड़ों रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।किसान मेले में 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए
गांव माधोसिंघाना को उप तहसील बनाया जाए ऐलनाबाद। ग्रामीणों ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि गांव माधोसिंघाना 10,000 से ज्यादा आबादी है। इस गांव को उपतहसील बनाया जाए। इसके पास राजस्थान के गांव फेफना की आबादी 15,000 है। इन दोनों गांव की बीच जुड़ाव नहीं है। इसलिए राजस्थान सीमा तक पक्की सड़क बनाई जाए। गांव और आसपास की ढाणियों में पीने का नहरी पानी उपलब्ध करवाया जाए। गांव माधोसिंघाना का जोहड़ 25 एकड़ क्षेत्र में है, जिसकी खोदाई करवा कर झील बनाई जाए।