{"_id":"5f80b29d8ebc3e9ba96a7154","slug":"deputy-commissioner-visits-the-grain-market-sirsa-news-rtk577529918","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने अनाज मंडी का किया दौरा किसानों को मैसेज के साथ सूची जारी करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने अनाज मंडी का किया दौरा किसानों को मैसेज के साथ सूची जारी करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
किसानों से बातचीत करते उपायुक्त आरसी बिढ़ाण।
- फोटो : Sirsa
मंडी में धान और नरमे की हो रही खरीद को लेकर उपायुक्त ने शुक्रवार को अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान किसानों से उनकी फसल बेचने में आ रही परेशानी के बारे में पूछा। अधिकतर किसानों की समस्या थी कि जो वे प्राइवेट में बेचने के लिए अपनी बासमती लेकर आए हैं, उसकी समय पर खरीद नहीं हो रही है।
उपायुक्त को आढ़तियों ने बताया कि धान की फसल का ऑनलाइन शेड्यूल नहीं बन रहा, जिस कारण धान की फसल लेकर आने वाले किसानों को समस्या आ रही है और उनकी संख्या बहुत कम है। उपायुक्त ने मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि किसान अपने अनुसार समय तय कर रहे हैं, जिससे शायद किसानों से समय सही नहीं डाला है। उपायुक्त ने कहा कि 25 प्रतिशत किसानों की खरीद जो कि मार्केट कमेटी स्तर पर होनी है, वह शुरू कर दी जाए। जिससे अगर किसी किसान ने दो सप्ताह बाद में फसल लेकर आने का समय लिया हुआ है तो वह अपनी फसल पहले ही लेकर आ जाए और उस 25 प्रतिशत कमेटी के कोटे में उसकी फसल की खरीद की जाए। वहीं अगर किसी किसान को अपने समय में बदलाव करना है तो उसका सॉफ्टवेयर भी अपडेट किया जा रहा है, यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी। जिससे कि किसान अपना समय बदल सकेगा। वहीं मंडी में 1509 किस्म की बासमती लेकर आए किसान अमर सिंह ने उपायुक्त को बताया कि उसका भाव बहुत कम है। उपायुक्त ने कहा कि अगर व्यापारी को फसल बेचेंगे तो भाव दिलाना उनके हाथ में नहीं है। अगर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना है तो सरकारी खरीद एजेंसी को बेचें। जिस पर मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि इसका शनिवार को शेड्यूल जारी किया जाएगा। किसान अगर चाहे तो अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकता है।
उपायुक्त ने शौचालयों का किया निरीक्षण
उपायुक्त आरसी बिढ़ाण ने अनाज मंडी में बने शौचालयों का निरीक्षण किया और वहां पर मौजूद सफाई कर्मचारी से पूछा कि वह सफाई कब करता है तो उसने बताया कि सुबह-शाम सफाई की जाती है। उपायुक्त ने कहा कि एक दिन में तीन से चार बार शौचालयों की सफाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी अब मैसेज के साथ जारी करेगी किसानों की सूची
मंडी में उपायुक्त के दौरे के दौरान एक किसान ने बताया कि कुछ किसानों के पास अगर फसल खरीद का कोई मैसेज जाता भी है तो अनपढ़ होने के कारण उसे पढ़ नहीं पाते। जिस पर उनका समय निकल जाता है। अगर मार्केट कमेटी द्वारा पहले की तरह सूची जारी की जाए तो किसानों को पता लग जाएगा कि किस किसान को फसल लेकर आनी है। तब उपायुक्त ने मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया को आदेश दिए कि वह आगे से किसानों की सूची जारी कर दें, जिस पर किसान समय पर अपनी फसल लेकर आ सकें।
कपास मंडी का नहीं किया दौरा, किसानों में होती रही खींचातानी
कपास मंडी में अपनी नरमे की फसल का पंजीकरण करवाने आए किसानों की संख्या दोपहर के बाद बढ़ने लगी। शुक्रवार को करीब चार सौ किसान सीसीआई कार्यालय में अपनी फसल का पंजीकरण करवाने पहुंचे। जहां कुछ समय बाद ही किसानों की नोंक झोंक होने लगी। क्योंकि लंबी लाइनें होने के कारण कुछ किसान एक साथ अधिक फार्म लेकर आने लगे। जिससे पीछे खड़े किसानों में रोष उत्पन्न हो गया और आपस में नोंक झोंक करने लगे। जिस पर जो किसान दूसरे किसानों का पंजीकरण करवा रहा था उसे लाइन से बाहर कर दिया।
कोट
मैने अनाज मंडी का दौरा किया था। इस दौरान किसानों की कुछ समस्याएं थी, जिन्हें मौके पर ही सुलझाया गया। वहीं किसानों को फसल खरीद में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-आरसी बिढ़ाण, उपायुक्त सिरसा।