{"_id":"660af96ed68e90a9e30672dc","slug":"deputy-commissioner-inspected-the-offices-located-at-mini-secretariat-sirsa-news-c-128-1-svns1027-117659-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: उपायुक्त ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: उपायुक्त ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण
Mon, 01 Apr 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त आरके सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय में एसडीएम कार्यालय, नगराधीश कार्यालय, तहसीलदार, तहसीलदार चुनाव कार्यालय व हेल्पलाइन नंबर 1950 कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जनता के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ें।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालयों में पहुंचे और अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें। जिससे कार्यालयों में आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कार्यालय के कार्यों में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तहसीलदार चुनाव कार्यालय में स्वयं कंप्यूटर पर बैठकर चुनाव कार्यों से संबंधित जानकारी ली। इसके उपरांत उपायुक्त ने चुनाव हेल्पलाइन नंबर 1950 कक्ष का भी निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों की जानकारी ली।