फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy Commissioner inspected the Ellenabad grain market, wheat procurement will start from April 1

उपायुक्त ने किया ऐलनाबाद अनाज मंडी का निरीक्षण, एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inspected the Ellenabad grain market, wheat procurement will start from April 1
ऐलनाबाद पुलिस थाने का निरीक्षण करते उपायुक्त अजयसिंह तोमर। - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने ऐलनाबाद अनाज मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंडी में खरीद प्रबंधों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अधिकारी व आढ़ती एसोसिएशन आपसी तालमेल बनाकर कार्य करते हुए गेहूं खरीद के सभी आवश्यक प्रबंधों को पुख्ता रखें, ताकि फसल बेचने में किसानों कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ऐलनाबाद में गेहूं खरीद प्रबंधों को लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों व आढ़ती एसोसिएशन के साथ बैठक कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। गेहूं की 2015 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडी व खरीद केंद्र पर किसानों को फसल बेचने में कोई दिक्कत न आये इसके लिए अधिकारी समय रहते खरीद प्रक्रिया से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंधों को पुख्ता कर लें। उन्होंने आढ़ती एसोसिएशन को कहा कि वे सभी आढ़तियों को तिरपाल, झारना आदि की पुख्ता व्यवस्था रखने बारे कहें, ताकि बाद में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। गेहूं की आवक के साथ ही उसका उठान सुचारू रूप से हो, इसके लिए मंडी में परिवहन से जुड़े लोग मार्केट सचिव के साथ तालमेल बनाए रखें।
विज्ञापन

बैठक में एसोसिएशन की ओर से अनाज मंडी में सफाई व सुरक्षा को लेकर रखी समस्या पर उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश दिए कि अनाज मंडी में साफ-सफाई में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। मंडी में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी रखने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने आढ़ती एसोसिएशन से भी इस कार्य में सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलनाबाद थाने का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त
ऐलनाबाद। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मंगलवार को ऐलनाबाद थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में मालखाना, हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए सभी अभिलेखों की जांच की। इसके साथ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था बारे भी पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। थाना निरीक्षण दौरान उनके साथ एसडीएम ऐलनाबाद शंभू राठी, डीएसपी जगत सिंह, एसएचओ जितेंद्र सहित थाना के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने निरीक्षण की कड़ी में पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे युवाओं को नशे से दूर रहने व इसको लेकर आमजन में जागरूकता बढाने की दिशा में कार्य करें। इसके लिए पूर्व अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग लिया जा सकता है। इसके साथ ही जो भी लोग नशे के कारोबार से जुड़े हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसा काम करने वाले दूसरे लोगों को भी सबक मिल सके।

ऐलनाबाद के मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों व आढ़ती एसोसिएशन के साथ चर्चा करते उपायुक्त।

ऐलनाबाद के मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों व आढ़ती एसोसिएशन के साथ चर्चा करते उपायुक्त।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed