फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Depot sent demand for 75 buses to Roadways Department, only when new will come will the old one be declared condemned.

Sirsa News: डिपो ने रोडवेज विभाग को भेजी 75 बसों की मांग, नई आएगी तभी पुरानी को कंडम घोषित किया जाएगा

Thu, 11 Jan 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Depot sent demand for 75 buses to Roadways Department, only when new will come will the old one be declared condemned.
सिरसा। डिपो में बसों की संख्या बढ़ाने के लिए रोडवेज प्रबंधन की ओर से नई बसों की मांग भेजी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो नई बसें आएंगी तभी पुरानी बसें चलन से बाहर की जाएगी। तब तक इन्हीं बसों से यात्रियों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। तब तक इन्हें कंडम घोषित नहीं कर सकते हैं। फिलहाल जिला रोडवेज डिपो के पास करीब 242 रोडवेज बसें बताई जा रही हैं। जिनमें कुछ मिन्नी बसें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

यातायात के नए नियम के मुताबिक 15 वर्ष पुराने हो चुके वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाता है। इसी नियमों के दायरे में सिरसा डिपो की 48 बसें आ रही हैं। यात्रियों की परिवहन सुविधा में बांधा उत्पन्न न हो इसलिए रोडवेज विभाग की ओर से नव वर्ष पर 75 नई बसों के लिए मांग पत्र भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक वर्ष के अंतराल में अलग-अलग समय पर 48 बसों को कंडम किया जाएगा। इस समय हरियाणा रोडवेज में अशोक लीलैंड, आयशर व टाटा कंपनी की बसें शामिल हैं। यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा के लिए परेशानी न हो इसलिए नई बसें जल्द मिलने की उम्मीद है। मौजूदा समय में डिपो में अभी तक करीब 242 हरियाणा रोडवेज की बसें हैं, जिनमें से 42 मिन्नी बस हैं। जिले के कई गांवों के रूटों पर आज भी बसों की मांग है।
विज्ञापन


चालक के 32 और परिचालक के 33 पद खाली
रोडवेज डिपो में चालक व परिचालकों के काफी पद खाली पड़े हैं। यहां कुल चालक के 346 पद मंजूर हैं, जिनमें से 32 पद खाली पड़े हुए हैं। इसी तरह परिचालक के 346 पदों में से 33 पद खाली हैं। जिनमें से 56 परिचालक कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती है। इसके अलावा पार्ट टाइम के लिए 4 चालक एसपीएल के तहत नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अड्डे के बाहर रोडवेज बसों के ठहराव से लग रहा जाम
यात्रियों के चढ़ने व बसों के ठहराव के लिए सामान्य बस अड्डे की सुविधा है। इसके बावजूद हरियाणा रोडवेज बसों को बस अड्डा से रवाना करने के बाद नेशनल काॅलेज के सामने रोक दिया जाता है। इतना ही नहीं, बस स्टैंड से डबवाली रोड की ओर बस जैसे ही निकलती है ऑटो की लंबी लाइनों के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। बसों का पूरी तरह से मुड़ना मुश्किल हो जाता है।


नई बसों के लिए विभाग को 75 बसों की मांग भेजी गई है। अगर मांग के मुताबिक बसें मंजूर होती हैं तो जिले में यात्रियों को और सुविधा मिलेगी। हालांकि इस वर्ष 48 बसों को कंडम किया जाना है जिनका चयन किया जा चुका है।
शेर सिंह, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed