फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demonstration sitting in sewerage water, warned to present Gopal Kanda if it is not resolved

सीवरेज के पानी में बैठ किया प्रदर्शन, हल न होने पर गोपाल कांडा को भेंट करने की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration sitting in sewerage water, warned to present Gopal Kanda if it is not resolved
ीवरेज के गंदे पानी में बैठकर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : Sirsa
सिरसा। वार्ड 2 के बाटा व एडिशनल बाटा कॉलोनी में बीते छह माह से सीवरेज व्यवस्था खराब चल रही है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए आम आदमी पाटी के कार्यकर्ताओं ने कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर सीवर के गंदे पानी में बैठकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने समस्या का जल्द हल न होने पर विधायक गोपाल कांडा को सीवरेज का पानी भेंट करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने कहा कि बाटा कॉलोनी, एडिशनल बाटा कॉलोनी व इसके आसपास के क्षेत्र में पिछले कई माह से सीवरेज की सफाई न होने के कारण गंदा पानी घरों के बाहर सड़क पर जमा रहता है। गंदे पानी के चलते कॉलोनी में बीमारियां पनपने का खतरा और पैदा हो गया है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि उन्होंने उपायुक्त, सीएम विंडो व जनस्वास्थ्य विभाग के आगे समस्या के समाधान के लिए कई बार गुहार लगाई है। परंतु अधिकारियों की उदासीनता के चलते वे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। विरेंद्र कुमार ने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया तो पार्टी कार्यकर्ताओं और बाटा कॉलोनी के स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर सीवरेज का गंदा पानी बाल्टियों में भरकर सिरसा के विधायक गोपाल कांडा को भेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed