फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demand raised to reduce the size of Ambedkar Chowk amidst beautification work.

Sirsa News: सुंदरीकरण के बीच आंबेडकर चौक का आकार घटाने की उठी मांग

Mon, 07 Sep 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to reduce the size of Ambedkar Chowk amidst beautification work.
सिरसा आम्बेडकर चौक का निर्माण करते हुए कर्मचारी
सिरसा। शहर के चौक-चौराहों के सुंदरीकरण के तहत अरोड़वंश चौक के बाद अब आंबेडकर चौक का नवीनीकरण किया जा रहा है। करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत वाले इस कार्य के बीच चौक का आकार और ऊंचाई कम कर इसे यातायात के अनुरूप बनाने की मांग उठ रही है। पुल से नीचे उतरने वाले वाहनों की आवाजाही चौक का दायरा अधिक होने से प्रभावित हो रही है और बढ़ते ट्रैफिक के कारण बार-बार जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. करतार सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव, सिरसा के उपायुक्त सहित कई अधिकारियों को शिकायत भेजी है। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सड़क के बीच चौक का आकार छोटा रखा जाना चाहिए। उनके अनुसार चौक के बड़े दायरे के कारण वाहनों की मूवमेंट प्रभावित होती है और प्रतिदिन तीन से चार हादसे होने का खतरा बना रहता है। रात में लगाई जाने वाली आधुनिक लाइटों से भी वाहन चालकों को परेशानी होने की बात उन्होंने कही।
विज्ञापन

प्रतिमा के लिए वैकल्पिक स्थान का सुझाव :
प्रो. सिंह ने सुझाव दिया कि यदि आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करनी है तो इसे सड़क के बीच बड़े चौक के बजाय अग्रसेन पार्क, शहीद उधम सिंह पार्क या सुरखाब पैलेस परिसर में स्थापित किया जा सकता है। इससे चौक का आकार छोटा रखने के साथ यातायात सुचारु किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहर के कई चौकों पर प्रतिमाएं स्थापित हैं, लेकिन उनकी नियमित सफाई और देखभाल पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। इसलिए महापुरुषों, शहीदों और संतों की प्रतिमाएं ऐसे स्थानों पर लगाई जानी चाहिए, जहां उनकी देखभाल आसानी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटपाथ निर्माण की मांग का उठाया मुद्दा :
प्रो. करतार सिंह ने आंबेडकर चौक के आसपास फुटपाथ नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सुंदरीकरण पर खर्च होने वाली राशि का उपयोग फुटपाथ बनाने में किया जाए ताकि पैदल राहगीरों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। उन्होंने बताया कि फुटपाथ निर्माण की मांग को लेकर वे पहले अदालत में याचिका दायर कर चुके हैं और अदालत ने फुटपाथ बनाने के आदेश दिए थे। उन्होंने भगवान परशुराम चौक का आकार भी कम करने की मांग की है।

मौजूदा समय में यह है परेशानी

- पुल से उतरने वाले वाहनों को दूसरी ओर से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते है। सूर्यास्त होने के बाद यह बड़ी समस्या है।

- चौक का दायरा बढ़ा होने के कारण वाहनों की मूवमेंट प्रभावित होती है।

- परशुराम चौक व डबवाली रोड जाने वाले वाहन पुल से उतरते है तो जाम की स्थिति पैदा होती है।

- चौक का दायरा बढ़ा होने के कारण बस स्टैंड की ओर पुल चढ़ने वाले वाहन चालकों को दिक्कत आती है।

- रोड सेफ्टी की बैठक में कई बार यह मामला उठ चुका हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

- हर रोज चार से पांच वाहन चालक हादसों का शिकायत होते हैं।

------

यह होगा फायदा

- वाहन चालकों को पुल से ही दूसरी ओर के वाहनों का पता चल जाएगा। वह दिशा और गति को कंट्रोल कर पाएंगे।

- बार बार जाम नहीं लगेगा और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी।

- चोपटा व डबवाली रोड जाने वाले वाहनों को ज्यादा जगह मिल पाएगी।

- छोटा चौक होने से उसकी देखभाल भी बेहतर तरीके से हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed