{"_id":"607331168ebc3ece7a783eb4","slug":"death-of-one-in-a-road-accident-sirsa-news-rtk6040039157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
शनिवार देर रात्रि 11 बजकर 30 मिनट के करीब गांव डबवाली में सच्च कैंटीन के समीप हुए कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कार में सवार मृतक की पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए। मृतक की पहचान डबवाली वार्ड 1 निवासी विपिन कुमार पुत्र अशोक कुमार के तौर पर हुई। उसकी स्थानीय गोल बाजार में मनियारी की दुकान है।
जानकारी अनुसार शनिवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे विपिन अपनी पत्नी शिवानी व दो बच्चों के साथ कार में सवार होकर सिरसा जा रहे थे। जैसे ही वह गांव डबवाली के समीप स्थित सच्च कैंटीन के पास पहुंचे तो गलत साइड में आ रही लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ उनकी कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग एकत्रित हो गए और सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात विपिन कुमार, उसकी पत्नी शिवानी व बच्चों की गंभीर अवस्था को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया लेकिन परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए बठिंडा के निजी अस्पताल ले गए। बठिंडा में जांच उपरांत चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी व बच्चे उपचाराधीन हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर देसूजोधा पुलिस चौकी के एएसआई कमल कुमार मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई कमल कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले ली है और मृतक के भाई आशीष के बयान के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।