फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dealers said Lakshmi smiled at

व्यापारियों पर मेहरबान रही लक्ष्मी

Tue, 10 Nov 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dealers said Lakshmi smiled at

महंगाई के चलते त्योहारी सीजन में बाजारों में छाई मंदी धनतेरस पर समाप्त हो गई। सरसाई नगरी के बाजारों में सुबह से उमड़े लोगों ने देर रात तक जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन


बर्तन, आभूषण, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो मोबाइल व कपड़ों के शोरूम ग्राहकों से खचाखच भरे रहे। रोड़ी बाजार में बर्तनों, सराफा व कपड़ों की दुकानों के बाद सबसे ज्यादा पटाखा शॉप में देखी गई।
विज्ञापन


सोमवार को धनतेरस के दिन ग्राहकों का इस्तकबाल करने के लिए दुकानदारों ने सुबह से तैयारी की थी। दोपहर बाद ऐसी भीड़ उमड़ी की लोगों को अपने मनपसंद सामान की खरीददारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। ज्यादा इंतजार लोगों को शहर के प्रसिद्ध ज्वैलर्स की दुकानों पर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार व बाइक के शोरूम पर सुबह से ही डिलीवरी लेने वालों की भीड़ रही। गाड़ियों के साथ शोरूम में भी सजावट की गई थी। शोरूम से वाहन खरीदते ही लोग सीधा मंदिरों में गए और पुजारियों से विधिवत पूजा करवाई।

पंडितों ने भी यजमान से खूब दक्षिणा ली, लोग वाहन पूजा से प्रसन्न होकर 1000 रुपये तक की दक्षिणा दे रहे थे।

पीतल के बर्तन और खूब बिके कूकर
धनतेरस पर जिलेभर में स्थित बर्तन की दुकानों पर सुबह से लेकर रात तक ग्राहकों का जमघट लगा रहा। रोड़ी बाजार स्थित शहर का प्रसिद्ध बर्तन शोरूम के संचालक राजेंद्र गाबा ने बताया कि धनतेरस को लेकर जैसी उम्मीद थी उसी के अनुसार परिणाम देखने को मिला।

 इस बार पीतल बर्तनों के प्रति लोगों का रुझान अधिक रहा। सबसे ज्यादा बिक्री कूकर की हुई। साथ ही बर्तनों का स्टैंड व थालियां भी खूब खरीदी गई हैं।

हर बर्तन कारोबारी धनतेरस पर आई तेज से काफी खुश है। ग्राहक भगवान का रूप होता है और उसने कारोबारियों को निराश नहीं किया।

एक दिन के कारोबार का आंकलन देर रात के बाद ही हो पाएगा, लेकिन जितना सोचा था उससे काफी अच्छा कारोबार धनतेरस पर हुआ है।

सराफा कारोबारियों के चेहरे खिले
करवाचौथ के बाद धनतेरस से सराफा बाजार को काफी उम्मीदें थी। सुबह दस बजे के बाद से ही जिलेभर में ज्वैलर्स दुकानों पर काफी भीड़ नजर आई।

स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार सोनी ने बताया कि जिलेभर से उनके पास रिपोर्ट आई है और सभी जगह सराफा कारोबारी अपने कारोबार को लेकर काफी खुश हैं। मंदी का दौर धनतेरस के दिन समाप्त हो गया।

पर्व पर सोना भी सस्ता हो गया है इस कारण भी लोग खरीदारी के लिए ज्यादा संख्या में आए। आम से लेकर खास तक ने ज्वैलर्स दुकानों में जाकर कुछ न कुछ खरीदारी की है।

चांदी के बर्तन, लक्ष्मीजी की मूर्ति व गोल्ड में विभिन्न प्रकार के नये डिजाइन वाले आभूषणों की काफी खरीदारी हुई है।

बाइक खरीदने वालों की रही भरमार
ऑटो मोबाइल के कारोबार में भी धनतेरस पर काफी बूम देखने को मिला। ऑटो कारोबारियों को पहले से ही आशा थी कि बिजनेस धनतेरस पर बंपर रहेगा।

इसी के चलते उन्होंने अपने-अपने शोरूमों की सजावट शानदार तरीके से करके रखी हुई थी। ऑटो कारोबारी ओपी मक्कड़ ने बताया कि सुबह से लेकर रात तक कारोबार बहुत अच्छा हुआ है।

आम दिनों में जहां दो से चार वाहन बिकते थे धनतेरस पर शाम तक 50 से अधिक बाइक बिक चुकी थी। लोग स्कूटी के बजाए बाइक ज्यादा खरीदकर ले गए हैं।

जहां तक गाड़ियों की बात है तो पांच से ज्यादा गाड़ियां शाम तक बिकी हैं। ईश्वर की कृपा से धनतेरस पर ऑटो मोबाइल कारोबार बंपर रहा।

सैंडल से ज्यादा बेली रही महिलाओं की पसंद
कहते हैं कि धनतेरस पर लोहे को छोड़कर हर प्रकार का कारोबार अच्छा रहता है। ऐसे में शू मर्चेंट कारोबार कैसे पीछे रह सकता है। धनतेरस पर जूतों की दुकानों में भी ग्राहकों की कतार देखने को मिली।

शू मर्चेंट एसोसिएशन के जिला प्रधान रोशन लाल गोयल ने बताया कि सिरस जिले में 250 दुकानें हैं। सिरसा, ऐलनाबाद, कालांवाली, रानियां व डबवाली से शाम तक जो अपडेट मिली, वो काफी अच्छी है।

इस बार महिलाओं की पहली पसंद सैंडल नहीं, बेली रही। इसके अलावा स्लीपर की बिक्री भी जोरदार रही है। कारोबार में आई तेज से सभी कारोबारी प्रसन्न हैं।

टीवी से हुआ मोह भंग, एलईडी का क्रेज

पिछले वर्ष तक लोग इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम में टीवी खरीदना पसंद करते थे, लेकिन अब टीवी से लोगों का मोह भंग हो चुका है। धनतेरस पर टीवी के बजाए एलईडी की बिक्री अधिक हुई।

शहर के प्रसिद्ध जेपी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के मालिक जय प्रकाश ने बताया कि त्योहारी सीजन की में छाई मंदी को धनतेरस ने खत्म कर दिया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार धनतेरस पर काफी अच्छा रहा है। सुबह से ही ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। एक ही दिन में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार हुआ है।

उम्मीद है कि दिवाली तक इसी प्रकार की तेज इस कारोबार में देखने को मिलेगी।

45 से 50 करोड़ के बीच रहेगा कारोबार
धनतेरस पर हर प्रकार के कारोबार में उछाल आता है। जिलेभर में कपड़ा, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो मोबाइल, पटाखा कारोबार काफी जोरदार रहा है।

हर तरफ से अच्छे समाचार ही रात तक मिलते रहे हैं। बाजार में जो मंदी पिछले पांच-सात दिनों से छाई थी वो धनतेरस पर छट गई। व्यापारी भाई अच्छा कारोबार होने से बहुत खुश है।


धनतेरस पर देर रात तक भी खरीदारी होती है। ऐसे में कारोबार का सटीक फिगर हो एक दिन में नहीं मिल सकता। मोटे अनुमान से कहूं तो धनतेरस पर 45 से 50 करोड़ का कारोबार जिले में हुआ है।
-हीरा लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed