{"_id":"6660baa80f731bf05506dec4","slug":"dead-body-of-youth-found-in-sector-19-post-mortem-was-done-and-handed-over-to-family-members-sirsa-news-c-128-1-svns1027-120712-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सेक्टर 19 में युवक का मिला शव, पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सेक्टर 19 में युवक का मिला शव, पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा
Thu, 06 Jun 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। सेक्टर 19 में मंगलवार शाम को एक मकान के पास पुलिस ने युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान सेक्टर निवासी 27 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को परिजनों के बयानों पर इत्तफाकिया की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनको सौंप दिया।
जांच अधिकारी परविंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 19 के पास रहने वाले एक कर्मचारी की चुनाव में ड्यूटी लगी हुई थी। करीब साढ़े पांच बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वह घर पहुंचा तो उसे मकान के पास युवक का शव पड़ा मिला। जिस पर उक्त कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने जब शव की जांच की तो मोबाइल फोन, स्कूटी व बैग बरामद हुआ। जिसके आधार पर मृतक युवक के परिजनों को इस बारे में सूचना दी। जांच अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मरने के कारणों का पता चल पाएगा।