{"_id":"6a0ca97394731ecfa90bbf9d","slug":"dead-body-found-near-miner-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158660-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: माइनर के किनारे मृत मिला व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: माइनर के किनारे मृत मिला व्यक्ति
Tue, 19 May 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 19 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
नुहियांवाली का रहने वाला था 50 वर्षीय दिलबाग सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव नुहियांवाली में सालमखेड़ा रोड पर कालुआना माइनर के किनारे मंगलवार सुबह एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना के बाद ओढ़ां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो मृतक की पहचान नुहियांवाली के ही करीब के 50 वर्षीय दिलबाग सिंह के रूप में हुई।
सूचना पर दिलबाग के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों के बयान दर्ज किए। दिलबाग सिंह अविवाहित था। पुलिस को दिए बयान में दिलबाग के पिता इमरत सिंह ने बताया कि उसका बेटा दिलबाग सिंह शराब पीने का आदी था।
सोमवार दोपहर को वह खेत में पानी लगाने गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि दिलबाग माइनर किनारे मृत अवस्था में पड़ा है। हेडकांस्टेबल राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है।