फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DC inspects, two employees found absent, show cause notice issued

डीसी ने किया निरीक्षण, गैर हाजिर मिले दो कर्मचारी, कारण बताओ नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
DC inspects, two employees found absent, show cause notice issued
लघु सचिवालय कार्यालय में निरीक्षण करते उपायुक्त पार्थ गुप्ता। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता मंगलवार को एक्शन में नजर आए। उपायुक्त ने लघु सचिवालय स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और कामकाज देखा। इस दौरान दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले, उन्हें तुरंत प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और जवाब तलब किया। जवाब संतोषजनक न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण से सरकारी विभागों के कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही। इसके अलावा कार्यालय में लचर सफाई व्यवस्था, रिकार्ड को ठीक ढंग से संभाल कर न रखने पर नाराजगी भी जाहिर की। साथ ही चेतावनी दी कि सारी व्यवस्था तुरंत ठीक करें। 15 दिन बाद दोबारा रिव्यू किया जाएगा।
मंगलवार को दोपहर बाद डीसी पार्थ गुप्ता ने औचक निरीक्षण अभियान शुरू किया। अपने कार्यालय से निकलकर डीसी ने विभिन्न शाखाओं का मुआयना किया। डीसी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति, सफाई, सरकारी योजनाओं के क्रियांवयन आदि बारे पूरी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुराना रिकार्ड इधर-उधर बिखरे होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से रखें। वहीं उपायुक्त ने कहा कि कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में आएं और अपनी सीट पर उपस्थित रहकर समयबद्धता के साथ अपने कार्य का निपटान करें। कोई अधिकारी या कर्मचारी समय का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी की सीटिंग बेहतर हो, ताकि आमजन को अपने कार्य करवाने में किसी प्रकार की परेशानी न आए।
विज्ञापन

कर्मचारियों में हड़कंप, इधर-उधर दौड़ते नजर आए
डीसी के औचक निरीक्षण अभियान की सूचना मिलने पर कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही। कई कर्मचारी जो इधर-उधर घूम रहे थे, वे अपनी शाखाओं की ओर दौड़ते नजर आए। हालांकि दो विभागों में कर्मचारी डीसी को गैरहाजिर भी मिले। डीसी ने तुरंत प्रभाव से एक्शन लिया और उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी भी कर दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में मिली लचर सफाई, सुधारने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कई कार्यालय में सफाई के मामले में उपायुक्त को अव्यवस्था नजर आई। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं उपायुक्त ने शौचालयों में जाकर भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि अच्छे से सफाई होनी चाहिए, ताकि स्वच्छता का एक माहौल बना रहे।
इन कार्यालयों का किया निरीक्षण
उपायुक्त ने डीसी कार्यालय की पीएलए, नाजर शाखा, स्थापना शाखा, सीटीएम कार्यालय, एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय, डीआईओ, अल्प बचत, शिकायत पूछताछ केंद्र, कानूनगो, भविष्य निधि शाखा, कोर्ट रूम, भूमि अधिग्रहण एवं राष्ट्रीय राजमार्ग, जिला राजस्व लेखा शाखा, रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड रूम, वाहन पंजीकरण शाखा, ट्रेजरी आदि का निरीक्षण किया।

कमियों को सुधारने के निर्देश दिए हैं : पार्थ गुप्ता
मंगलवार को विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान कई जगह सफाई को लेकर तो दूसरी ओर कई जगह सरकारी रिकॉर्ड को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा कुछ कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस दिया गया है। 15 दिन बाद एक बार फिर रिव्यू किया जाएगा। - पार्थ गुप्ता, डीसी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed