{"_id":"6560dead4fa25779bc0df5fe","slug":"darkness-at-the-stadium-gate-street-light-poles-were-removed-for-the-chief-ministers-cyclothon-sirsa-news-c-128-1-svns1027-10510-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्टेडियम के गेट पर छाया अंधेरा, मुख्यमंत्री के साइक्लोथॉन के लिए हटाए थे स्ट्रीट लाइट पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्टेडियम के गेट पर छाया अंधेरा, मुख्यमंत्री के साइक्लोथॉन के लिए हटाए थे स्ट्रीट लाइट पोल
Fri, 24 Nov 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। बरनाला रोड पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम के सामने कई स्ट्रीट लाइट के पोल गायब हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साइक्लोथॉन के समय इन स्ट्रीट लाइट पोल को उतारा गया था और उनका स्टेज बनाया गया था। उसके बाद से आज तक इन पोल को दोबारा नहीं लगाया गया। हैरानी की बात यह है कि उपायुक्त आवास से 10 मीटर की दूरी पर रात के समय अंधेरा पसरा रहता है और आज तक नगर परिषद ने इन पोल को लगाने की जहमत नहीं उठाई है।
चौंकाने वाली बात यह है कि इन छह पोल को लगाने के लिए नगर परिषद को विशेष टेंडर लगाना पड़ेगा। तभी इन पोल को लगाया जाएगा। तब तक स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
1500 से 2000 खिलाड़ी आते हैं नियमित अभ्यास करने
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में नियमित रूप से सुबह व शाम के समय 1500 से 2000 के करीब खिलाड़ी आते हैं। जो विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं की तैयारियां करते हैं। इन खिलाड़ियों के लिए अंधेरे में सड़क क्राॅस करना खतरे से कम नहीं है। कोई पैदल तो कोई साइकिल पर स्टेडियम पहुंचता है। सर्दी के मौसम में धुंध के समय कोई भी बड़ा हादसा इन छात्रों के साथ घटित हो सकता है।
विज्ञापन
अधिकारी व कर्मचारी भी आते है स्टेडियम
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जहां खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं वहीं लघु सचिवालय परिसर के क्वार्टरों व अन्य अधिकारी आवासों से अधिकारी व कर्मचारी सुबह व शाम के समय घूमने के लिए आते हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चे और परिजन भी स्टेडियम आते हैं। ऐसे में आज तक किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ओर से स्ट्रीट पोल लगाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है।
-- -
सदर थाना के पास भी छाया अंधेरा
सदर थाने के सामने चौक भी पूरी तरह से अंधेरे में डूबा रहता है। यहां पर हाईमास्ट लाइट बंद होने के कारण अंधेरा रहता है। हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर और शहर व बाईपास से आने वाले वाहन चालक धुंध और अंधेरे के कारण कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। नगर परिषद के अधिकारियों की माने तो हाईमास्ट लाइट को दुरुस्त करने का काम एचएसवीपी की ओर से किया जाना है। लेकिन किसी ने आज तक इसे दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई।
बरनाला रोड पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम के सामने छह से सात पोल नहीं हैं। इन स्ट्रीट लाइट पोल को लगाने के लिए टेंडर किया जाना है। टेंडर की डिटेल रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, जेई के आने के बाद आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। उसके बाद ही लाइटें लग पाएंगी।
भजन सिंह, लाइट इंस्पेक्टर, नगर परिषद