{"_id":"61914853c535ab71923b11e4","slug":"dap-will-be-distributed-to-farmers-at-15-places-today-40-thousand-bags-will-reach-sirsa-news-hsr61686915","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को आज 15 स्थानों पर बंटेगी डीएपी, पहुंचेंगे 40 हजार बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को आज 15 स्थानों पर बंटेगी डीएपी, पहुंचेंगे 40 हजार बैग
विज्ञापन
खाद न होने के कारण बंद पड़ा इफको केंद्र। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। डीएपी का स्टॉक खत्म होने के कारण सभी केंद्र रविवार को बंद रहे। किसान केंद्रों के बाहर से ही वापस लौटते रहे। जबकि कई दुकानदारों ने हिसार से डीएपी खाद मंगवाई थी, जिससे रानियां, डबवाली और कालांवाली में किसानों को खाद का वितरण किया गया। वहीं सोमवार को जिले में डीएपी खाद के 40 हजार डीएपी खाद के बैग पहुंचेंगे। खाद का वितरण करने के लिए कृषि विभाग की ओर से 15 केंद्र बनाए गए हैं। उन केंद्रों पर किसानों को स्टॉक अनुसार खाद का वितरण किया जाएगा।
शनिवार को खाद का स्टॉक खत्म होने के बाद लाइन में लगे किसानों को वापस भेज दिया था। ऐसे में अब सोमवार को रैक में पहुंचने वाली खाद से किसानों को इसका लाभ मिल सकेंगेे। जिले के सभी ब्लॉकों में डीएपी खाद को पहुंचाया जाएगा। किसानों को स्टाक अनुसार खाद का वितरण किया जाएगा। जिले में अभी भी काफी मात्रा में किसानों को डीएपी की आवश्यकता है। इसके चलते किसान बार-बार खाद लेने के लिए लाइनों में लगने को मजबूर हो रहे हैं।
तीन ब्लॉकों में वितरित की दुकानदारों ने खाद
जिले में खाद का स्टाक खत्म होने के बाद प्राइवेट दुकानदारों की ओर से हिसार से एक हजार डीएपी के बैग सिरसा के रानियां, डबवाली और कालांवाली में बुलाए गए थे। यहां पर रविवार को डीएपी के बैग किसानों को वितरित किए गए। लेकिन सिरसा में स्टाक न पहुंचने के कारण सभी केंद्र रविवार को बंद रहे। इसके कारण किसान बाहर से ही केंद्र को बंद देखकर वापस लौटते हुए नजर आए।
विज्ञापन
किसानों की सुविधा के लिए वितरण के स्थानों को बढ़ाया गया
डीएपी का रैक पहुंचने के बाद सोमवार को 15 स्थानों पर डीएपी खाद का किसानों को वितरण किया जाएगा। किसानों को सुविधा देने के लिए वितरण के स्थानों को बढ़ाया गया है। 40 हजार डीएपी के बैग सिरसा में पहुंचेंगे।
-सुखदेव सिंह, क्वालिटी कंट्रोलर, कृषि विभाग सिरसा