फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Damage to crops in 250 acres due to flooding canal

फ्लडी नहर टूटने से 250 एकड़ में फसलों को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Damage to crops in 250 acres due to flooding canal
टूटी हुई नहर को जेसीबी मशीन की सहायता से बांधते विभाग अधिकारी। संवाद - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद। गांव मिठनपुरा के पास घग्घर नदी के ओटू हैड से निकलने वाली फ्लडी नहर मंगलवार रात को करीब एक बजे अचानक टूट गई। परिणामस्वरूप वहां पर लगभग 250 एकड़ में खड़ी ग्वार, बाजरा, नरमा, मूंग, मूंगफली की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ-साथ वहां खेतों में बने कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। बुधवार सुबह दस बजे नहरी विभाग के अधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर नहर को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

गांव मिठनपुरा के किसान कुलदीप सिंह ने बताया कि नहर टूटने की खबर मिलने पर ग्रामीणों ने विभाग के जेई रोहताश कुमार को फोन कर सूचित किया तो उन्होंने नहर को पीछे से बंद करवाया और खुद घटनास्थल पर पहुंचे। नहरी विभाग के जेई रोहताश कुमार ने बताया कि तेज बारिश होने के चलते किसानों ने पीछे लगभग सभी मोगे बंद कर दिए थे। इस कारण से रात के समय नहर में पानी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नहर टूट गई। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनको रात के समय करीब एक बजे नहर टूटने की बात का पता लगा तो वह तुरंत अपने अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते वे सुबह दस बजे तक इस नहर को बांधने में कामयाब हो पाए। किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि नहर टूटने से उनकी फसलें नष्ट हो गई हैं। फसलों की गिरदावरी करवाकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed