फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dabwali has to be freed from the control of one family: Kejriwal

डबवाली काे एक परिवार के कब्जे से मुक्ति दिलानी है : केजरीवाल

Mon, 23 Sep 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dabwali has to be freed from the control of one family: Kejriwal
डबवाली में रोड शो के दौरान जनता को संबो​धित करते हुए। पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/डबवाली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को पार्टी के उम्मीदवार के प्रचार के लिए डबवाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि डबवाली में एक परिवार का कब्जा होकर रह गया है। इसी परिवार के बेटे कभी इस पार्टी से तो कभी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़कर कब्जा कर रहे हैं। डबवाली को परिवारवाद से मुक्ति दिलानी है। इनके बाप-दादा को भी आप वोट देते आए हो। इन्होंने आपके लिए कुछ नहीं किया है। केजरीवाल ने डबवाली से आप प्रत्याशी कुलदीप गदराना के समर्थन में रोड शो निकाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में आप के बिना सरकार नहीं बनेगी।
केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों ने झूठा केस बनाकर मुझे जेल में डाल दिया। पांच महीने दिल्ली की जेल में रहा, वहां यातनाएं सहीं। जेल से बाहर आने के बाद मैंने मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया। आज के समय लोग चपरासी की नौकरी नहीं छोड़ते। अब दिल्ली और हरियाणा के लोगों के हाथ में है, वही दोबारा मुख्यमंत्री बना सकते हैं।
विज्ञापन




हरियाणा के आदमी को कोई तोड़ नहीं सकता



पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने मुझे तोड़ने और एनडीए में मिलाने की नाकाम कोशिश की। अब जेल से बाहर आया हूं और दोबारा इन लोगों के खिलाफ लड़ाई लडूंगा। इनको पता नहीं है कि मैं हरियाणा का हूं और हरियाणा के आदमी को कोई तोड़ नहीं सकता है। हरियाणा से पढ़ लिख कर पंजाब व दिल्ली में सरकार बना ली। उनको बिजली मुफ्त देने के साथ अन्य सुविधाएं दीं और आपको भी दूंगा। उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं कि सरकार किसकी बन रही है। हम कहते है कि हमारे बिना भी कोई सरकार है क्या, जो भी सरकार बनेगी हमारे समर्थन से बनेगी। पंजाब व दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदारों से हमारे काम के बारे में पूछने के बाद पार्टी के प्रत्याशी को वोट करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed