फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cruption

विजिलेंस ने तलब किया डी प्लान के तहत हुए कार्यों का रिकॉर्ड

Thu, 31 Oct 2019 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
cruption
शहर के बरनाला रोड पर लगी लोहे की ग्रिल, जिसकी विजिलेंस जांच चल रही है। - फोटो : Sirsa
विजिलेंस ने नगर परिषद सिरसा से 2012 से लेकर 2015 तक के विकास कार्यों का रिकॉर्ड तलब किया है। विजिलेंस को रिकॉर्ड देने के लिए नगर परिषद के कर्मचारी काफी जद्दोजहद कर रहे हैं। विजिलेंस को रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के लिए ईओ ने एकाउंट शाखा को भी हिदायतें दी हैं। हालांकि नप की एमई शाखा ने बुधवार को विजिलेंस को रिकॉर्ड तैयार करके भेज दिया। लेकिन यह रिकॉर्ड पूरा नहीं है। विजिलेंस के अधिकारी इस रिकॉर्ड से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में पूरा रिकॉर्ड मिलने पर विजिलेंस के चंडीगढ़ मुख्यालय से तकनीकि अधिकारी सिरसा में आकर साइट का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने 2012 में सिरसा में डी प्लान के तहत शहर के बस स्टैंड से लेकर बाबा भूमनशाह चौक तक लाखों रुपये की लागत से लोहे की ग्रिल लगाई थी। इसके साथ ही आंबेडकर चौक, शाह सतनाम सिंह चौक व परशुराम चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की लाइटें लगाई थीं। इस विकास कार्यों में धांधली के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को की गई थी। नगर परिषद ने 2015 में शहर में 530 गलियों के विकास कार्य करवाए थे। लेकिन इन गलियों के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने की शिकायतें हुई। तब इसकी जांच भी विजिलेंस को सौंपी गई। विजिलेंस इन गलियों की भी जांच कर रही है। जांच के दौरान करीब 28 गलियों के विजिलेंस ने सैंपल भी लिए हैं। हालांकि विजिलेंस ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 2018 में विजिलेंस विभाग के मुख्यालय में भेज दी थी। जांच रिपोर्ट में गली निर्माण में कमियां गिनाई गईं और 30 लाख रुपये की रिकवरी ठेकेदारों से करने की बात कही गई। लेकिन इस जांच रिपोर्ट का मुख्यालय अपने स्तर पर आकलन कर रहा है। इसलिए मुख्यालय ने नप से गलियों और डी प्लान का रिकॉर्ड मांगा है। रिकॉर्ड मिलने के बाद मुख्यालय से विजिलेंस के तकनीकि अधिकारी आकर साइट का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

530 गलियों और डी प्लान के तहत होने वाले कार्यों की विजिलेंस जांच कर रही है। मुख्यालय ने कुछ बिंदुओं पर रिकॉर्ड मांगा था, लेकिन नप ने अभी आधा अधूरा रिकॉर्ड ही उपलब्ध करवाया है। यह रिकॉर्ड मुख्यालय में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुरमीत सिंह, इंस्पेक्टर, विजिलेंस विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed