फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   crowds throged the market on the third day

छूट मिलने के तीसरे दिन बाजारों में उमड़ी भीड़

Wed, 06 May 2020 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
crowds throged the market on the third day
crowds throged the market on the third day - फोटो : Sirsa
लॉकडाउन के चलते दुकानों को छूट मिलने के तीसरे दिन भी बाजारों में खूब भीड़ रही। लोग खरीददारी करने आए। लेकिन दुकानदार ग्राहकों में सामाजिक दूरी नहीं बना पा रहे थे। इसी के तहत नगर परिषद ने तीन दुकानदारों के चालान किए। वहीं दुकानों के खुलने और सामाजिक दूरी का पालन करवाने को लेकर प्रशासन की टीम बाजारों में चक्कर लगाती रही। खुद डीसी रमेश चंद्र बिढान और एसपी अरूण नेहरा ने भी दोपहर को बाजार का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस विभाग की टीम ने दुकानों में जाकर ग्राहकों के बीच सामाजिक दूरी भी बनाई। बाजार में दुकानें खुलने को लेकर वाहनों की भी भीड़ लगी रही, जिसे सिक्योरिटी इंचार्ज सत्यवान ने वाहनों को वहां से हटवाया।
विज्ञापन

लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होते ही बाजारों और दुकानों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई। लोग सुबह से बाजार में आने लगे। इसी के चलते सुबह 11 बजे तक बाजारों में भीड़ लगने लगी। नगर परिषद के सचिव गुरशरण सिंह और सेनेटरी इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह ने सामाजिक दूरी को लेकर बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुभाष चौक में एक कपड़े की दुकान में पांच से ज्यादा ग्राहक मिले। तब सचिव गुरशरण सिंह ने दुकादार का चालान काटने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने मोहता मार्केट का निरीक्षण किया, वहां भी कपड़े वाली दुकान में पांच से ज्यादा ग्राहक बैठे मिले। तब उसका भी चालान काटकर दुकानदार को थमा दिया गया। हालांकि दुकानदारों ने चालान न काटने का अनुरोध किया। लेकिन नगर परिषद ने सख्ती बरती। इसी प्रकार से सुभाष चौक से स्काउट चौक में जूतों की दुकान में भीड़ लगी हुई थी, तब दुकानदार का चालान काट दिया। बता दें कि प्रशासन ने दुकान के साइज के आधार पर उसमें ग्राहकों की संख्या निर्धारित की है।
विज्ञापन

एसडीएम ने भी किया दौरा
सुबह के समय एसडीएम जयवीर यादव, सिक्योरिटी इंचार्ज सत्यवान तथा सिटी एसएचओ सुखबीर सिंह ने बाजारों का दौरा किया। वहीं इस दौरान अगर कोई दुकानदार सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहा था, तो उसे समझाया और मास्क लगाने के बारे में भी जानकारी दी। दोपहर के समय सिक्योरिटी इंचार्ज सत्यवान बाजार में निकले और देखा कि लोग अपनी गाड़ियां और बाइक बीच में ही रोकी हुई है। जिस पर सिक्योरिटी इंचार्ज गाड़ी से नीचे उतरे और सभी गाड़ियों को वहां से हटवा दिया। वहीं दुकानदारों को हिदायतें भी दी कि कोई भी ग्राहकों को एकत्रित होने दें। अगर वहां पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुुआ तो दुकानें बंद भी करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों के अंदर जाकर बनवाई दूरी
जब सिक्योरिटी इंचार्ज सत्यवान बाजारों में चक्कर लगा रहे थे तो उस समय देखा कि कपड़े की दुकानों में महिलाएं बिना किसी सामाजिक दूरी के खड़ी हैं। जिस पर सत्यवान तथा पुलिसकर्मी दुकान में आए और वहां पर कपड़ा लेने आई महिलाओं को बताया कि वह सामाजिक दूरी बनाकर दुकान में बैठें। पुलिस कर्मचारियों ने दुकानदार को भी बताया कि वह सामाजिक दूरी पर ग्राहकों को सामान दें, नहीं तो उनका दुकान बंद करवा दी जाएगी।
ये दुकानें रहीं खुली
बुधवार को जनरल स्टोर, जुते-चप्पल की दुकानें, रेडिमेड कपड़े, हैंडलुम, गिफ्ट तथा खिलौने की दुकानें फर्निचर स्टोर, टाल, ऑटो मोबाइल्स, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, टायर-ट्यूब, टेंट हाउस और नाई की दुकानें खुली।

आज ये दुकानें खुलेंगी
आयरन स्टोर, हार्डवेयर स्टोर, सैनिटरी स्टोर, स्टरिंग मैटेरियल, बिल्डींग कंस्ट्रक्शन मैटेरियल, पत्थर-टाइल की दुकानें, बिजली की दुकानें, मोबाइल-कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान, ऑपटिक्लस, घड़ी, क्रोकरी, अनटेंयशिल, ज्वेलरी, चाट पापड़ी स्टाल की दुकानें खुली रहेंगी।
दुकानों में भीड़ थी इसलिए उनके चालान काटे गए। जो भी दुकानदार निर्धारित संख्या से ज्यादा ग्राहकों को दुकान में बैठाएगा, उनके चालान काटे जाएंगे।
-गुरशरण सिंह, सचिव, नगर परिषद सिरसा।

बाजार में जाम में फंसी गाड़ियां।

बाजार में जाम में फंसी गाड़ियां।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed