फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth threw acid on mother and son in Sirsa of Haryana

सिरसा में एसिड अटैक: दामाद के भाई ने सो रहे मां-बेटे पर फेंका तेजाब, हाथ, मुंह और शरीर के अन्य अंग झुलसे

Tue, 05 Apr 2022 07:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 07:06 PM IST
सार

घायलों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित ने कहा कि नौ साल तक बेटे की तरह पाला लेकिन झगड़ा हुआ तो ऐसी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गलत हरकतों के कारण तीन वर्ष पहले घर से बाहर निकाल दिया था।

विज्ञापन
Youth threw acid on mother and son in Sirsa of Haryana
सिरसा में मां-बेटे पर एसिड अटैक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा शहर के हुडा सेक्टर स्थित हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में सो रहे मां-बेटे पर तेजाब फेंक दिया। जिससे महिला और उसका बेटा दोनों झुलस गए। दोनों को झुलसी अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हमलावर आरोपी महिला की रिश्तेदारी में ही है और उसे करीब तीन साल पहले घर से निकाल दिया था।

विज्ञापन


हुडा सेक्टर के फ्लैट्स की रहने वाली महिला ने करीब नौ साल तक दामाद के छोटे भाई को अपने बेटे की तरह पालन पोषण किया। उसकी गलत हरकतों से परेशान होकर जब घर से बाहर निकाला तो युवक ने महिला और उसके बेटे पर तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट निवासी कर्मजीत कौर पत्नी सोनू ने बताया कि उसकी बेटी की करीब 10 वर्ष पहले पंजाब के मुक्तसर के गांव हरिके कलां में हुई थी।
विज्ञापन


बेटी का देवर जिंदू को वह करीब नौ वर्ष पहले अपने पास पालन पोषण के लिए लेकर आई थी। उसने बेटे की तरह उसका पालन पोषण किया। लेकिन तीन चार वर्षों से उसकी हरकतें ठीक नहीं चल रही थी। जिसके बाद दामाद के भाई को वापस उसके घर में रहने के लिए भेज दिया। लेकिन वह बार-बार फिर से उसके घर पर रहने के लिए आ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी दो बहने कंगनुपर रोड पर विवाहित है। उसकी हरकतों से परेशान होकर वह कई बार उसे घर से मारपीट कर निकाल चुके है। झगड़ा होने के जिंदू कई बार उस पर तेजाब डालने की धमकी दे चुका है। ऐसे में रविवार देर रात को जिंदू अपने साथियों के साथ उसके घर पर पहुंचा।

उस दौरान वह और उसका बेटा खुशदीप सिंह घर में सो रहे थे। इस दौरान जिंदू ने घर की कुंडी खोलकर हाथ में तेजाब से भरा जग उस पर डाल दिया। इस दौरान उसका बेटा भी तेजाब से झुलस गया। शोर मचाया तो जिंदू मौके से फरार हो गया। वहीं आस पड़ोस के लोगों ने उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

तीन दिन पहले हुआ था झगड़ा, तो फेंक दिया तेजाब
घायल कर्मजीत कौर ने बताया कि करीब तीन दिन पहले वह माथा टेकने गांव किंगरा मे गई थी। जहां पर उसे जिंदू मिला। वहां पर वह जिंदू के साथ बाइक पर सवार हो गई। रास्ते में उन दोनों की आपस में कहासुनी हो गई। इस पर वह बाइक से उतरकर किसी अन्य पहचान वाले के साथ घर पर आ गई। जिसके बाद उनका झगड़ा और बढ़ गया।

इस मामले को लेकर उन्होंने हुडा चौकी में शिकायत भी दी है। इसी रंजिश में जिंदू ने अपने साथियों के साथ रात पर उस पर तेजाब फेंक दिया। वहीं उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते वह कार्रवाई करती तो आरोपी इस वारदात को अंजाम नहीं दे पाता। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिंदू ने आस पड़ोस की तीन चार महिलाओं पर भी तेजाब फेंकने की धमकी दी थी।

डीएसपी मिले घायलों से
घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी धर्मवीर भी नागरिक अस्पताल में पहुंचे। डीएसपी ने झुलसी महिला और उसके पुत्र से बातचीत की और घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही डीएसपी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में पुलिस जांच और कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

 

झुलसी महिला और उसके पुत्र के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  -विजेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज, हुडा चौकी, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed