{"_id":"6ae10ddd9ca3fbf9d4020462","slug":"rs-2742-lakh-swindled-under-the-pretext-of-selling-a-used-car-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25909-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुरानी कार बेचने के नाम पर 27.42 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुरानी कार बेचने के नाम पर 27.42 लाख ठगे
विज्ञापन
कौशांबी। पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त करने वाली एक कंपनी से 27.42 लाख रुपये की ठगी के मामले में इंदिरापुरम निवासी व्यक्ति के खिलाफ कौशांबी थाने मेंप्राथमिकी दर्ज हुई है।
वैशाली स्थित कंपनी के कार्यालय में सतेंद्र कुमार जैन ने अपनी एसयूवी कार बेचने के लिए संपर्क किया था। कंपनी के प्रतिनिधि आदित्य सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2023 को सतेंद्र कुमार जैन की कार का सौदा 29.47 लाख रुपये में तय हुआ। कंपनी ने सतेंद्र कुमार जैन के खाते में 23.43 लाख रुपये भेजे। इसके अतिरिक्त एक हजार रुपये टोकन राशि भी दी गई। कंपनी ने कार लोन के 3.98 लाख रुपये भी जमा कराए। सौदा तय होने के बाद कंपनी का चालक कार लेने सतेंद्र कुमार जैन के घर पहुंचा। हालांकि, सतेंद्र कुमार जैन ने कार देने से इन्कार कर दिया। कंपनी ने सतेंद्र कुमार जैन से भुगतान वापस मांगा तो कार मालिक ने इसके जवाब में एक चेक दिया। यह चेक बाद में बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी ने कंपनी के फोन उठाना भी बंद कर दिया। बाद में कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस आयुक्त को शिकायत की, जिसके बाद अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को नोटिस भेजा जा रहा है।