फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ultrasound machine seal

अल्ट्रासाउंड मशीन को किया सील

Fri, 20 Nov 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 20 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine seal

जिन शहरवासियों ने चार नवंबर से लेकर 14 नवंबर के बीच डबवाली रोड स्थित सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर से अपना अल्ट्रासाउंड करवाया, उन्हें अब फिर से अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ेगा।

विज्ञापन


इसका कारण यह है कि जिस शख्स ने अल्ट्रासाउंड करके रिपोर्ट दी, वह सेंटर का रेडियोलॉजिस्ट नहीं, बल्कि आम स्टाफर था। इस सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी की। स्वास्थ्य विभाग को सूचना तो मिली थी कि सेंटर संचालक रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव कौशल कई दिनों से सिरसा से बाहर है और उनकी अनुपस्थिति में सेंटर में कथित लिंग की जांच की जाती रही।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह प्रशासन की तरफ से सामान्य अस्पताल के डिप्टी सीएमओ विरेश भूषण के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर में छापेमारी करके उक्त सेंटर का सारा रिकॉर्ड कब्जे में लेकर अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसा के सिविल सर्जन सूरजभान कंबोज को वीरवार शाम किसी ने गुप्त सूचना दी कि डबवाली मार्ग स्थित सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कौशल चार नवंबर से 14 नवंबर तक बाहर गए हुए थे। पीछे से यहां पर रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में सैकड़ों लोगों का अल्ट्रासाउंड हुआ।

आरोप है कि लिंग जांच भी की गई। सूचना के आधार पर वीरवार रात को डिप्टी सीएमओ विरेश भूषण, डॉ. राजकुमार ने सीआईए पुलिस को साथ लेकर सेंटर पर दबिश दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण, आरएमओ डॉ. विपुल गर्ग के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा, जिससे सेंटर के स्टाफ में हड़कंप मच गया।

स्टाफ ने फोन करके संचालक डॉ. कौशल को छापेमारी की सूचना दी। इसके बाद संचालक मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग की टीम से बातचीत की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन की जांच की और डीवीआर कब्जे में ली। टीम ने सारा रिकॉर्ड और अन्य रजिस्टर भी कब्जे में लिए। इसके बाद अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
गुप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त कार्रवाई की है। जांच के लिए मशीन की हार्ड डिस्क टीम ने अपने कब्जे में ली है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई होगी। डॉ. अंजनी अग्रवाल, प्रधान आईएमए सिरसा

पहले भी हो चुकी है छापेमारी
डायग्नोस्टिक सेंटर में लिंग जांच होने की सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग पहले भी कई बार छापेमारी कर चुका है। अभी तक सभी मामले विभाग के पास विचाराधीन हैं। इस बार की छापेमारी का मामला अधिक गंभीर है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर की अनुपस्थिति में सेंटर में कार्यरत आम स्टाफर लोगों का अल्ट्रासाउंड करता रहा और यहां तक कि लिंग जांच करने की बात भी सामने आ रही है।


की जाएगी कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा
विभाग की टीम गहनता से मामले की जांच कर रही है। सेंटर संचालक रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में सेंटर के अंदर अल्ट्रासाउंड होने का आरोप गंभीर है। यहां पर लिंग जांच होने की सूचना विभाग को मिली थी। अगर जांच रिपोर्ट में आरोप साबित हुए तो सेंटर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा उनकी तरफ से की जाएगी।
डॉ. सूरजभान कंबोज, सिविल सर्जन सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed