{"_id":"623cae26c05537063049ca44","slug":"two-brothers-cheated-on-the-name-of-marriage-in-sirsa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना दुल्हन लौटे दो दूल्हे: बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे तो जड़े मिले ताले, सगी बहनों ने बिचौलिये के साथ मिल ठगे रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिना दुल्हन लौटे दो दूल्हे: बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे तो जड़े मिले ताले, सगी बहनों ने बिचौलिये के साथ मिल ठगे रुपये
Thu, 24 Mar 2022 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:15 PM IST
सार
आरोप है कि सगी बहनों ने बिचौलिये के साथ मिलकर शादी के नाम पर की डेढ़ लाख की धोखधड़ी की है। पीड़ित दूल्हे शिकायत दर्ज करवाने सिटी थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राजस्थान से हरियाणा के सिरसा शादी करने आए दो दूल्हों को दुल्हन लिए बिना ही लौटना पड़ा। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पीड़ित दूल्हों ने शहर थाने में दी है। शिकायत में पीड़ित दूल्हों का कहना है कि उनकी होने वाली दुल्हनों ने बिचौलिये के साथ मिलकर उनके डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजस्थान के चुरू में रहने वाले दो चचेरे भाई हैं। सिरसा की जेजे कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बिचौलिया बनकर जेजे कॉलोनी निवासी सुमन और सुनीता से उनका रिश्ता तय करवाया था। बिचौलिये ने उन्हें युवतियों से सिरसा में ही किसी जगह पर मिलवाया भी। बातचीत के दौरान 24 मार्च की तारीख शादी के लिए तय हो गई। बिचौलिये ने शादी करवाने की एवज में डेढ़ लाख रुपये मांगे थे, जो कि उसे पहले ही दे दिए।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह दोनों भाई दूल्हे बनकर अपनी होने वाली दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां ताला जुड़ा हुआ मिला। यह देखकर दोनों दूल्हे हैरान रह गए। उन्होंने बिचौलिये के मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला। इसके बाद दूल्हा बनकर शादी करने आए चचेरे भाईयों को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः रोहतक: मालगाड़ी की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, जीआरपी ने राजकीय सम्मान से दफनाया
इसके बाद दोनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी सारी आपबीती बताई। यहां से दोनों को सिटी थाने में जाकर शिकायत देने को कहा गया। पीड़ित चचेरे भाईयों का कहना है कि बिचौलिये ने दोनों युवतियों के साथ मिलकर शादी के नाम पर ठगी की है।