फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thieves entered the bank by breaking the wall in Sirsa of Haryana

सिरसा: दीवार तोड़ बैंक में घुसे चोर, तिजोरी पर चलाया कटर, काट नहीं सके तो लैपटॉल ले उड़े, बच गए 15 लाख

Thu, 13 Jan 2022 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बडागुढ़ा, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडागुढ़ा, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 09:43 PM IST
सार

घटना पर सवाल उठते है कि बैंक में 8-8 घंटे की ड्यूटी पर तीन गार्ड है, लेकिन घटना के वक्त कहां गार्ड कहां था। वारदात स्थल से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस नाका है।

विज्ञापन
Thieves entered the bank by breaking the wall in Sirsa of Haryana
बैंक की दीवार तोड़ अंदर घुसे चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के गांव पन्नीवाला मोटा में बुधवार देर रात चोरों ने निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक में सेंध लगा चोरी करने का प्रयास किया। तिजोरी नहीं तोड़ पाने के कारण चोर जाते-जाते एक लैपटॉप व एक अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। वहीं बैंक में सेंध लगने की सूचना पाकर बडागुढ़ा व ओढां पुलिस के अलावा सीआईए सिरसा तथा कालांवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


गांव पन्नीवाला मोटा में पुलिस नाके से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही एचडीएफसी बैंक की शाखा स्थित है। चोरी बैंक के पिछले हिस्से में दीवार को नीचे से न तोड़ पाने पर छत के करीब से तोड़कर अंदर दाखिल हुए। चोरों की हरकत बैंक के अंदर लगे कैमरों में कैद हो गई। फुटेज देखने पर पता चलता है कि चोर रात को करीब सवा 12 बजे बैंक में दाखिल हुए।
विज्ञापन


जिस जगह बैंक की तिजोरी रखी हुई थी उस केबिन मे लगे कैमरे पर चोरों ने मिट्टी लगा दी। इसके बाद चोरों ने कटर की सहायता से तिजोरी को काटना शुरू किया। फुटेज में 4 लोग दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने तिजोरी पर 2 जगह कटर चलाया, लेकिन तिजोरी नहीं तोड़ सके। घटना के बाद फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व सीन ऑफ क्राइम की टीमों ने तथ्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटर चला पर गार्ड साथ की दुकान में सो रहा था

इस घटना ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक में तीन गार्ड हैं, जिनकी 8-8 घंटे की ड्यूटी होती है। घटना के समय गार्ड संदीप ड्यूटी पर था। गार्ड बैंक के निकट ही स्थित एक दुकान में सो रहा था। बड़ा सवाल ये है कि चोरों ने 2 जगह से दीवार तोड़ी और फिर तिजोरी पर कटर चलाया। लेकिन गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी।


गार्ड संदीप का तर्क है कि उसने रात्रि 2 बजकर 14 मिनट पर न केवल अपने मोबाइल पर हाजिरी लगाई थी अपितु वह लघुशंका के लिए बाहर भी आया था। इसके बावजूद भी उसे घटना का पता नहीं चला। इस घटना की जानकारी गार्ड को वीरवार सुबह साथ लगती लाइब्रेरी के संचालक ने दी तो उसने बैंक प्रबंधन को सूचना दी। 

बैंक की जगह पहले लाइब्रेरी की दीवार तोड़ी

रात के अंधेरे में चोरों ने पहले बैंक की दीवार की जगह साथ लगती लाइब्रेरी की दीवार तोड़ दी। जब उन्हें अपनी भूल का अहसास हुआ तो इसके बाद बैंक की दीवार को तोड़ा। इस पूरी कवायद में बैंक के गार्ड की लापरवाही सामने आ रही है। दो दीवारें टूटी और तिजोरी पर कटर चला, लेकिन गार्ड और किसी अन्य को पता नहीं चला।

पुलिस ने किया था पहले ही सचेत

इस मामले में गार्ड के साथ-साथ बैंक प्रबंधन की भी लापरवाही सामने आई है। हालांकि ये घटना बडागुढ़ा थाना क्षेत्र की है, लेकिन साथ लगता क्षेत्र ओढां का होने के चलते कुछ समय पूर्व ओढां थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने सुरक्षा के मद्देनजर उक्त बैंक का निरीक्षण किया था। उन्होंने बैंक प्रबंधक को बैंक के पिछले हिस्से की दीवार को लेकर चेतावनी भी दी थी। लेकिन फिर भी बैंक प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस बारे जब बैंक प्रबंधक कपिल मेहता से जब पूछा गया तो उन्होंने थाना प्रभारी की बात को स्वीकार तो किया, लेकिन वे पल्ला झाड़ते नजर आए।

पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण करते हुए बैंक प्रबंधन से जानकारी ली। जिस जगह से चोरों ने सेंध लगाई थी बैंक की वो दीवार न केवल पुरानी थी बल्कि वह गारे से बनी हुई थी। एसपी ने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं उन्होंने ओढां व बडागुढ़ा थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लें। 

तिजोरी में रखी नकदी सुरक्षित है। इस मामले में गार्ड की भी लापरवाही है। चोर एक लैपटॉप व एक अन्य उपकरण ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की विभिन्न एंगल से गहनता से जांच की जा रही है। - अवतार सिंह, थाना प्रभारी बडागुढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed