{"_id":"57d0661f4f1c1b25563193ad","slug":"suicide-pm-modi-narendra-modi-ask-suicide-indian-pm-permission-for-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी जी! हमें परिवार सहित सुसाइड की अनुमति दें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोदी जी! हमें परिवार सहित सुसाइड की अनुमति दें
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकाउंटेंट सुसाइड मामले में तेरह दिनों के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत मृतक की पत्नी, बच्चों तथा बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर आत्महत्या की अनुमति मांगी है। पत्र में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पीएम को भेजे पत्र में वार्ड नंबर 10 निवासी रेणू सिंगला ने कहा है कि उसके एकाउंटेंट पति आनंद स्वरूप सिंगला ने 25 अगस्त को ट्रेन तले आकर सुसाइड किया था। उनकी जेब से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ था। उसके बयान पर जीआरपी ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उसने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध सबूत भी दिए थे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपेक्षा पुलिस आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी धनबल तथा राजनीति प्रभाव वाले व्यक्ति हैं। आरोपी पैसे का लालच देकर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस सबूत मांगने के नाम से परेशान कर रही है। जबकि जो भी सबूत मेरे पास थे, मैंने पुलिस को पेश कर दिए। रेणू के अनुसार परिवार में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं है।
विज्ञापन
जो परिवार की देखभाल कर सके। वह पुलिस की कार्यप्रणाली से बहुत परेशान है। चूंकि वे आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपेक्षा उसे ही मानसिक तथा आर्थिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। ताकि नाजायज दबाव बनाकर आरोपियों से समझौता करने के लिए मजबूर कर सकें। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी दो नाबालिग बेटियों को अकेले छोड़कर न्याय पाने के लिए पुलिस के पीछे भागने में असमर्थ है।
मैं व मेरा परिवार पुलिस प्रशासन तथा आरोपियों के भय से दु:खी है। रेणू ने पीएम नरेंद्र मोदी को दो टूक लिखते हुए कहा है कि हमारी अंतिम उम्मीद आप से है कि आप हमें इंसाफ दिलावाएंगे, अगर ऐसा संभव नहीं हो पाता तो परिवार तथा सासू मां सहित आत्महत्या की अनुमति दी जाए।
इनके खिलाफ दर्ज है केस
रेणू की शिकायत पर जीआरपी थाना सिरसा में डबवाली निवासी सतीश कुमार सोनी उर्फ गुलाब, विनोद गोयल, प्रवीण सिंगला पुत्र आनंद सिंगला, हरिद्वार निवासी विवेक भारती, राजा मोटर्स डबवाली के मालिक ओमप्रकाश मक्कड़, कर्मचारी मिस्टर यादव, योगेश मोंगा, तरसेम तथा धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज है।
हम इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं। मैं खुद मामले की इंक्वायरी कर रहा हूं। इस मामले में कल (वीरवार) को भी डबवाली आऊंगा। अगर कोई पुलिस मुलाजिम पीड़िता पर समझौते का दबाव डाल रहा है तो उसका नाम मुझे बताए। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-जगदीश काजला, डीएसपी, जीआरपी, हिसार