फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   suicide

युवक ने सल्फास खाकर दी जान

Thu, 05 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 05 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन

ममेरे भाइयों की ओर से लाखों रुपया हड़पने से आहत एक युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला मिला। उसके आधार पर पुलिस ने चार नामजद व चार अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भावदीन निवासी मुकेश कुमार उधार पर 24 लाख रुपये लेकर अपने ममेरे भाई प्रीत नगर निवासी राजेश कुमार को दिए थे। संकट के सयम मुकेश ने राजेश की सहायत की थी। कुछ दिनों से मुकेश अपने  रुपये वापस मांग रहा था और राजेश आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन


इस कारण मुकेश परेशान रहने लगा। मंगलवार शाम को अधिक तनाव में आकर उसने सल्फास की गोलियां खा ली। हालत बिगड़ने पर घरवालेे उसे निजी अस्पताल में ले आए। यहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मुकेश के पास से सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मुकेश ने ममेरे भाई राजेश कुमार, दीपक कुमार, ममेरी बहन सुजाता व उनकी मां संतोष रानी को जिम्मेदार ठहाराया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का  बयान दर्ज किया जा रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


जांच अधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धारा 306/34 के तहत केस दर्ज किया है। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed