{"_id":"63457db176c9b91173710cd6","slug":"son-along-with-friends-kidnapped-the-father-in-singhpura-village-of-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: गांव सिंघपुरा में नशेड़ी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर पिता को किया अगवा, मारपीट कर मांगे रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: गांव सिंघपुरा में नशेड़ी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर पिता को किया अगवा, मारपीट कर मांगे रुपये
Tue, 11 Oct 2022 07:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Oct 2022 07:59 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में हरबंस सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुखराज नशे का आदी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बेटे व उसके दोस्तों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के सिरसा जिले के कालांवाली क्षेत्र के गांव सिंघपुरा में बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पिता को अगवा कर लिया और मारपीट की। पिता किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंचा और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में हरबंस सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुखराज नशे का आदी है। अप्रैल में उसने सुखराज को नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया था। नौ अक्तूबर की रात्रि को वह घर में सोया हुआ था कि दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। उसने जब दरवाजा खोला तो मुंह ढके 4-5 लोग जबरन उठाकर उसे गाड़ी में डालकर ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: डेरामुखी ने मांगी 40 दिन की पैरोल, जेल मंत्री बोले- अब प्रशासन करेगा फैसला
विज्ञापन
गाड़ी के पास ही उसका बेटा सुखराज, उसका दोस्त जगसीर व तलवंडी साबो निवासी बलकरण भी खड़े थे। सभी ने मिलकर उससे कहा कि आज तेरे से 40 लाख रुपये वसूल करने हैं। इसके बाद डबवाली की तरफ ले गए। सभी ने डंडों से उससे मारपीट की और उसके बाद किसी सुनसान जगह पर एक कमरे में बंद कर दिया। उसे ढूंढते ढूंढते रिश्तेदार मखन निवासी पन्नीवाला मोरिका उसे मिला।
पूर्व सरपंच जसपाल ने परिवार के लोगों के साथ उसे अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। उसने बताया कि करीब 4 साल पहले उसके लड़के सुखराज सिंह ने प्रेम विवाह किया था, जिसका परिवार वालों ने विरोध किया था। वह परिवार से अलग सुखजीत कौर के साथ बठिंडा रहने लगा। बीच-बीच में घर आकर वह जबरदस्ती रुपये की मांग करता है और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।