{"_id":"579276b54f1c1b7a41c4c90e","slug":"sirsa-registri-wife-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे लिए खरीदार से, रजिस्ट्री की पत्नी के नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे लिए खरीदार से, रजिस्ट्री की पत्नी के नाम
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 लाख की ठगी के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने एक दंपति पर केस किया है। जानकारी के अनुसार गांव ख्योवाली के ओमप्रकाश अपनी पत्नी दुर्गावती के नाम से तीन एकड़ जमीन खरीदना चाहता था। नानूआना निवासी परमजीत सिंह ने ओमप्रकाश से कहा कि वह अपनी जमीन बेचना चाहता है। परमजीत सिंह ने जमीन के फर्जी कागजात तैयार करके दिखाए। दुर्गावती ने विश्वास करके जमीन की कीमत की सारी राशि 45 लाख रुपये अप्रैल 2016 को परमजीत सिंह को दे दिए। परमजीत सिंह ने पत्नी राजेंद्र कौर के साथ मिलकर एक साजिश रची। इसके तहत उसने जमीन पत्नी के नाम करवा दी। दुर्गावती ने परमजीत सिंह को जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। बाद में पता चला कि जमीन तो राजेंद्र कौर के नाम करवा दी गई है। 45 लाख रुपये वापस मांगने पर परमजीत सिंह जान से मारने की धमकी देने लगा। जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने, धोखाधड़ी, फर्जी कागजात तैयार व धमकी देने का अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन