फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Health, Medical Drugs, Raid, Shop Seal, Sirsa

चौटाला में बह रहा है मेडिकल नशे का दरिया, छापामारी सूचना लीक होने पर भागे संचालक

Tue, 15 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 15 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Health, Medical Drugs, Raid, Shop Seal, Sirsa
दुकान सील करते अधिकारी - फोटो : Bureau
प्रदेश की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले गांव चौटाला में मेडिकल नशा तथा गर्भपात की किट बेची जा रही है। मेडिकल शॉप के साथ-सथ झोलाशाप भी धंधे में संलिप्त है। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को जिला औषधि नियंत्रक विभाग तथा सीआईए डबवाली की टीम ने छापामारी की। टीम के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए। एक दुकान सील की गई है।
विज्ञापन


सीआईए डबवाली को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि गांव चौटाला में मेडिकल नशा पांव पसार रहा है। गांव के अलावा सरकारी अस्पताल डबवाली के नजदीक स्थित मेडिकल स्टोर गर्भपात की किट बेचते हैं। मंगलवार को सीआईए डबवाली तथा जिला औषधि नियंत्रक संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से सिविल अस्पताल के नजदीक छापामारी की। दुर्गा मेडिकोज तथा बालाजी मेडिकल बिना फार्मासिस्ट के दवाई बेचते हुए पाए गए। इसके बाद टीम गांव चौटाला पहुंची। टीम ने जैसे ही गांव में प्रवेश किया तो धड़ाधड़ मेडिकल शॉपस के शटर नीचे गिरने लगे।
विज्ञापन


टीम ने एकाएक तीन मेडिकल स्टोर चैक कर डाले। एक मेडिकल पर बिना फार्मासिस्ट दवाइयों की बिक्री की जा रही थी। दो मेडिकल स्टोर बंद मिले। फोन करके पर एक स्टोर का संचालक जांच करवाने के लिए आ गया। उसने दुकान चैक करवाई। मुख्य बाजार में स्थित फरिश्ता मेडिकल सेंटर का शटर डाऊन था, लेकिन उस पर ताले नहीं लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने आस-पास के लोगों से पूछा, तो पता चला कि उपरोक्त मेडिकल संचालक टीम के गांव में आने की सूचना पाकर शटर बंद कर फरार हुआ है। टीम ने संबंधित संचालक से फोन पर बातचीत करके उसे मौका पर बुलाने का प्रयास किया। मोबाइल पर हामी भरने के बावजूद वह नहीं आया। टीम करीब दो घंटे तक प्रतीक्षा करती रही। बाद में बोला कि वह कल मेडिकल की जांच करवाएगा। टीम ने गांव के मौजिज लोगों की मौजूदगी में उपरोक्त दुकान को सील कर दिया।

गांव में बहता है नशे का दरिया
राजस्थान सीमा से सटा होने के कारण गांव चौटाला में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां आम बात है। असामाजिक तत्व चौटाला को मेडिकल नशे की शुष्क बंदरगाह के रूप में इस्तेमाल करने लगे हैं। बड़े पैमाने पर नशे की बिक्री हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ-साथ कई झोलाछाप भी नशे का दरिया बहा रहे हैं। जिससे युवा पीढ़ी पर गहरा असर पड़ रहा है। सूचना लीक होने की वजह से कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद करके भाग गए।


फरिश्ता मेडिकल सेंटर संचालक को मौका पर बुलाया गया था। वह नहीं आया। सेंटर सील कर दिया गया है। डबवाली में दो, चौटाला में एक शॉप पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। कुछ अन्य कमियां भी मिली हैं। आगामी कार्रवाई के लिए इंस्पेक्शन रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। संबंधित शॉपस को शोकाज नोटिस जारी करके एक मौका दिया जाएगा। बाद में लाईसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
-संदीप कुमार, जिला औषधि नियंत्रक, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed