फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Thugi, Patwari, Kanoongo, Sirsa

पटवारी और कानूनगो ने रची जमीन हड़पने की साजिश

Wed, 18 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 18 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Thugi, Patwari, Kanoongo, Sirsa
जेल - फोटो : Bureau

जमीन संबंधित फाइल से छेड़छाड़ कर फर्जी रिकॉर्ड पेश करने को लेकर पुलिस ने कानूनगो व पटवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने गांव मीठी सुरेरां निवासी साजन सिंह की शिकायत उक्त कार्रवाई की है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मिठी सुरेरां पटवारी कुलदीप सिंह व कानूनगो ने एक साजिश के तहत मिठी सुरेरां निवासी साजन सिंह की जमीन हड़पने के लिए फर्जी कागजात तैयार कर लिए। पटवारी व कानूनगो ने करनेल सिंह को भी अपने साथ मिलाया। जमीन का फर्जी रिकॉर्ड तैयार करके ये इसे बेचना चाहते थे। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सूरजभान ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पटवारी कुलदीप, कानूनगो चांदी राम व करनैल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, चार लाख रुपये हड़पने के एक मामले में अदालत ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने आदेश की पालना करते हुए मंडी डबवाली निवासी आरोपी कर्मवीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सतपाल का कहना है कि कर्मवीर ने उससे चार लाख रुपये लिए थे लेकिन उसने वापस करने से मना कर दिया। सतपाल ने पहले पुलिस में शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अदालत में इस्तगासा दायर किया। अदालत ने सुनवाई करते हुए पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed