फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Policeman attack wife and daughter, cut daughter throat, Sirsa

पुलिसकर्मी ने सोती पत्नी और दो बेटियों को चाकू से काटा, क्या है पूरा मामला पढ़ें...

Sat, 18 Jun 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 18 Jun 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Policeman attack wife and daughter, cut daughter throat, Sirsa
घायल महिला और बच्ची - फोटो : Desk

ओढां थाने में बतौर मुंशी तैनात एक पुलिसकर्मी ने वीरवार देर रात सिरसा पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर पत्नी और दो बेटियों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल दिया। पत्नी और बेटियों पर हमले के बाद वह फरार हो गया। तीनों की हालात गंभीर बनी हुई है। एक बच्ची को गंभीरावस्था में हिसार रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर एसपी ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बताया गया कि पत्नी पति का मोबाइल फोन उठाकर देखा करती थी जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार सिरसा जिले के गांव चौटाला निवासी अनिल कुमार पिछले कुछ समय से ओढां थाना में बतौर मुंशी कार्यरत है। फिलहाल वह अपनी पत्नी व बेटियों सहित बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन स्थित मकान नंबर 41 में रह रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार अनिल कुमार की पत्नी संतोष शक करते हुए पति के मोबाइल फोन को देखा करती थी जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जब परिवार के लोग सो गए तो रात्रि करीब एक बजे उसने पत्नी संतोष और बेटियों पारुल व परी पर पहले रॉड से वार किया फिर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से पारुल की सांस की नली कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं संतोष व परी को भी गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद अनिल तीनों को मृत समझकर कमरे को ताला लगाकर अपने गांव चौटाला चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव चौटाला में जाकर उसने परिजनों को पूरी कहानी बताई, जिस पर परिजनों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया, जिसके बाद वह चौटाला चौकी में चला गया और पूरा मामला बता दिया। इधर कुछ देर बाद संतोष को होश आया, जिस पर उसने किसी तरह कमरे का दरवाजे के पास लगा शीशा तोड़ा और शोर मचाया।

शोर सुनकर आसपास के कर्मचारी मौके पर दौड़े और अंदर जाकर पूरा माजरा देखा। इसके बाद तुरंत मामले की सूचना एसपी को दी गई। सूचना मिलने पर एसपी मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पारुल को हिसार रैफर कर दिया गया, जबकि संतोष व परी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


जानकारी मिलने पर एसपी ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और 307 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एसपी सतेंद्र गुप्ता के आदेश पर आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed