फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Father Beat son for liquer, wounded, Sirsa

शराब के पैसों के लिए पिता ने बच्चों को पीटा

Tue, 26 Apr 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 26 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Father Beat son for liquer, wounded, Sirsa
घायल बच्चा - फोटो : Bureau

शराब के लिए पैसे न मिलने पर पिता ने अपने दोनों बेटों को बेरहमी से पीटा। बड़े बेटे ने 100 नंबर पर पुलिस को कॉल किया पर बात नहीं हो पाई। जिसके बाद वह किसी तरह अपने छोटे भाई को लेकर नानी के घर अपनी मां के पास पहुंचा। इस मामले में चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी ने रानिया गेट पुलिस चौकी में शिकायत दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसा के गोशाला मोहल्ले में रहने वाला गणपतराम शराब का आदी है। वह कोई कामधंधा भी नहीं करता है। बीवी और दोनों बेटे मेहनत करके घर का खर्च चलाते हैं। कभी शराब के पैसों के लिए तो कभी शराब पीकर बीवी बच्चों से मारपीट करना उसका प्रतिदिन का शगल है। उसके दोनों बेेटे एक दुकान पर काम करते हैं। करीब दस दिन पहले रोज की मारपीट से परेशान होकर उसकी पत्नी सरोज अपने मायके खुईयां नेपालपुर चली गई। दोनों बेटे घर ही रहे।
विज्ञापन


सोमवार रात को पिता गणपतराम ने दुकान से लौटे अपने बेटों से शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे न देने पर गणपत ने दोनों बेटों की निर्ममता से पिटाई शुरू कर दी। शराब के नशे में धुत्त पिता के सामने जो भी कुछ आया उसी से अपने दोनों पुत्रों को मारता रहा। बड़े बेटे 17 वर्षीय दीपक ने मदद के लिए 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन भी किया लेकिन फोन कट गया, जिसके बाद दोनों बच्चे किसी तरह घायलावस्था में बाइक लेकर 20 किलोमीटर दूर अपने ननिहाल जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहुंचकर सारी व्यथा अपनी मां व नानी को बताई। सरोज अपने बच्चों और गांव के कुछ लोगों को लेकर सिरसा स्थित चाइल्ड प्रोटेक्शन केंद्र पहुंची जहां उसने न्याय की गुहार लगाई। सरोज ने नम आंखों से अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उसके साथ तो ऐसा वर्षों से होता आ रहा है लेकिन वह ये सोचकर चुप रही की गणपत में कभी सुधार आ ही जाएगा लेकिन अब ये सब बस से बाहर हो गया है। चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी ने सारे मामले की जानकारी लेते हुए रानिया गेट चौकी पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा है।

हमारे पास हेल्प लाइन पर शिकायत आई थी जिस पर हमने रानिया गेट पुलिस चौकी को शिकायत भेज दी है, जहां पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
-अंजना डूडी, चाइल्ड प्रोटक्शन अधिकारी, सिरसा

हां हमारे पास शिकायत आई है। उसने बच्चों के साथ मारपीट की है। हमने गणपत को सुबह चौकी में बुलाया है। पूछताछ की जाएगी।
- इंद्राज सिंह, चौकी इंचार्ज, रानिया गेट सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed